अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ बिहार सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, इतने रुपये का लगा जुर्माना

पांच दिनों के दौरे पर आये पंडित धीरेंद्र शास्त्री के लिए लोगों की भक्ति देखने को मिली है. बाबा ने एक अलग ही रिकॉर्ड बना दिया है. जब तक बाबा बिहार में रहे हर तरफ बस उनकी ही चर्चा हो रही थी. पांच दिनों में बाबा के दर्शन के लिए बताया जा रहा है कि 35 लाख से भी ज्यादा लोग आये थे. दूसरी तरफ बाबा के बिहार

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ बिहार सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, इतने रुपये का लगा जुर्माना

Article Advertisement

पांच दिनों के दौरे पर आये पंडित धीरेंद्र शास्त्री के लिए लोगों की भक्ति देखने को मिली है. बाबा ने एक अलग ही रिकॉर्ड बना दिया है. जब तक बाबा बिहार में रहे हर तरफ बस उनकी ही चर्चा हो रही थी. पांच दिनों में बाबा के दर्शन के लिए बताया जा रहा है कि 35 लाख से भी ज्यादा लोग आये थे. दूसरी तरफ बाबा के बिहार से जाते ही अब बिहार सरकार ने उनके ऊपर बड़ा एक्शन लिया है. केवल बाबा ही नहीं बल्कि बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पर भी एक्शन लिया गया है. ट्रैफिक पुलिस के तरफ से ये एक्शन लिया गया है. 13 मई को ही पटना आये थे बाबा बता दें कि 6 दिन पहले 13 मई को ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटना आए थे. इस दौरान उनका पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर ही हजारों की संख्या में बाबा के भक्त का जमावड़ा लग गया. इस दौरान बाबा बागेश्वर को होटल पनाश तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने उठाई थी और इसी दौरान उन्होंने बड़ी भूल कर दी जिसका जुर्माना अब उन्हें देना होगा.   1000 रुपये का कटा चालान मामले को लेकर बताया जा रहा है कि जब बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने गाड़ी चला रहे थे तो उन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहना था और ना ही बाबा ने सीट बेल्ट पहना था. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की तरफ से दोनों को ही लेकर एक्शन लिया गया है.1000 रुपये का चालान पटना ट्रैफिक पुलिस ने काटा है. दोनों के ऊपर ये आरोप लगाया गया है कि उन्होंने ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन किया है

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read