अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

Bihar: गोपालगंज में बाबा बागेश्वर की ‘हनुमंत कथा’ पर क्यों हो रही सियासत? विरोधियों को धीरेंद्र शास्त्री का करारा जवाब

Bihar: गोपालगंज में बाबा बागेश्वर की ‘हनुमंत कथा’ पर क्यों हो रही सियासत? विरोधियों को धीरेंद्र शास्त्री का करारा जवाब Baba Bageshwar Hanumant Katha Row in Gopalganj: बिहार के गोपालगंज में चल रही बाबा बागेश्वर की 'हनुमंत कथा' को लेकर सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही है। चलिए जानते हैं बिहार में आखिरक

Bihar: गोपालगंज में बाबा बागेश्वर की ‘हनुमंत कथा’ पर क्यों हो रही सियासत? विरोधियों को धीरेंद्र शास्त्री का करारा जवाब

Article Advertisement

Bihar: गोपालगंज में बाबा बागेश्वर की ‘हनुमंत कथा’ पर क्यों हो रही सियासत? विरोधियों को धीरेंद्र शास्त्री का करारा जवाब Baba Bageshwar Hanumant Katha Row in Gopalganj: बिहार के गोपालगंज में चल रही बाबा बागेश्वर की 'हनुमंत कथा' को लेकर सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही है।

Article Advertisement

चलिए जानते हैं बिहार में आखिरकार ये सियासत हो क्यों रही हैं? Baba Bageshwar Hanumant Katha Row in Gopalganj: बिहार के गोपालगंज में बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हनुमंत कथा आयोजन किया है। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच गोपालगंज में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के इस हनुमंत कथा को लेकर सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसको लेकर आरजेडी और बीजेपी नेताओं के बीच वार-पलटवार सिलसिला लगातार जारी है। इस सियासत के बीच बाबा बागेश्वर ने भी अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया है। चलिए जानते हैं बिहार में हनुमंत कथा पर सियासत क्यों हो रही है? यहां से शुरू हुआ विवाद गोपालगंज में बाबा बागेश्वर की हनुमंत कथा शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने बाबा पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगा दिया। इससे बिहार में सियासत और गरमा गई। इस कथा को लेकर सियासत का यह सिलसिला आरजेडी विधायक प्रेम शंकर प्रसाद के बयान से शुरू हुआ। दरअसल, प्रेम शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में धार्मिक उन्माद फैलाने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। आने वाले चुनावों में अयोध्या जैसा हाल होगा। भगवान राम से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने अपने इस बयान से बागेश्वर बाबा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि वह हनुमंत कथा के जरिए वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। बीजेपी का पलटवार आरजेडी विधायक के इस बयान के बाद बीजेपी की तरफ से पलटवार किया गया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि आरजेडी विधायक टोपी वालों का वोट अपनी तरफ खींचने के लिए करोड़ों हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं। अगर उन्हें हिंदुओं से इतनी नफरत है, तो वे इस्लाम धर्म कबूल कर सकते हैं। बाबा बागेश्वर ने दिया करारा जवा वहीं, इस बीच हनुमंत कथा को लेकर हो रही सियासत पर बाबा बागेश्वर ने भी विरोधियों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह बिहार में वोट मांगने या राजनीति करने नहीं आ रहे हैं, बल्कि हिंदुओं को एकजुट करने आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी पार्टी के प्रचारक नहीं, बल्कि हिंदुओं के विचारक हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राम के राष्ट्र में राम की कथा को कैसे रोका जा सकता है? ‘यह देश राम का है, तुम्हारे बाप का नहीं’। बता दें कि गोपालगंज के राम जानकी मठ में बाबा बागेश्वर की 5 मार्च से शुरू हुई हनुमंत कथा 10 मार्च तक जारी रहेगी। वहीं, 8 मार्च को उनका दिव्य दरबार भी लगेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read