अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

22 अक्टूबर को मिलेगा पूर्णिया का नया मेयर

22 अक्टूबर को मिलेगा पूर्णिया का नया मेयर 22 अक्टूबर को पूर्णिया को नया मेयर मिल जाएगा। नगर पालिका निर्वाचन को लेकर तारीख की घोषणा कर दी गयी है। दो चरणों में चुनाव 10 और 20 अक्टूबर को होगा। चुनाव के दो दिन बाद मतगणना होगी। बनमनखी और कसबा नगर परिषद के अलावा रूपौली, धमदाहा, मीरगंज और भवानीपुर में 10 अ

22 अक्टूबर को मिलेगा पूर्णिया का नया मेयर

Article Advertisement

22 अक्टूबर को मिलेगा पूर्णिया का नया मेयर 22 अक्टूबर को पूर्णिया को नया मेयर मिल जाएगा। नगर पालिका निर्वाचन को लेकर तारीख की घोषणा कर दी गयी है। दो चरणों में चुनाव 10 और 20 अक्टूबर को होगा। चुनाव के दो दिन बाद मतगणना होगी।

Article Advertisement

बनमनखी और कसबा नगर परिषद के अलावा रूपौली, धमदाहा, मीरगंज और भवानीपुर में 10 अक्टूबर को चुनाव होगा, जबकि पूर्णिया नगर निगम नगर पंचायत चंपानगर, अमौर, बायसी व जानकीनगर में 20 अक्टूबर को चुनाव होगा। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी। 10 से 19 सितंबर तक नामांकन का दौर चलेगा। 20 और 21 सितंबर को स्क्रूटनी होगी। 22 से 24 सितंबर तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गयी है। 25 सितंबर को अभ्यर्थिता वापसी के बाद अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक आवंटन किया जाएगा। 10 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच मजे तक मतदान होगा। 12 अक्टूबर को मतगणना होगी। इसी तरह दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन का दौर 16 से 24 सितंबर तक चलेगा। 25 और 26 को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 27 से 29 सितंबर तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गयी है। 30 सितंबर को अभ्यर्थिता वापसी के बाद अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक आवंटन किया जाएगा। 20 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 22 अक्टूबर को मतगणना होगी। नगर पालिका चुनाव पूर्णिया नगर निगम के अलावा कसबा, बनमनखी नगर परिषद तथा सात नवगठित नगर पंचायतों में हो रहा है। चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी शहर से लेकर पंचायतों तक बढ़ गयी है। मुख्य पदों के साथ वार्ड पार्षदों को लेकर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद चुनावी तैयारी में लोग जुट गए हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read