अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Sports

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: साइना जीती, लक्ष्य बाहर

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: साइना जीती, लक्ष्य बाहर फिलिपीन्स), 27 अप्रैल (भाषा) लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने बुधवार को यहां बैडमिंटन एशियाई चैंपयिनशिप में अपना पहला दौर का मैच जीता लेकिन लक्ष्य सेन और बी साई प्रणीत हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए। चोट के बाद वापसी कर रही साइ

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: साइना जीती, लक्ष्य बाहर

Article Advertisement

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: साइना जीती, लक्ष्य बाहर फिलिपीन्स), 27 अप्रैल (भाषा) लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने बुधवार को यहां बैडमिंटन एशियाई चैंपयिनशिप में अपना पहला दौर का मैच जीता लेकिन लक्ष्य सेन और बी साई प्रणीत हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

Article Advertisement

चोट के बाद वापसी कर रही साइना ने दक्षिण कोरिया की सिम यूजिन को 21-15 17-21 21-13 से शिकस्त दी। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता लक्ष्य हालांकि चीन के गैरवरीय ली शी फेंग के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो गए। पांचवें वरीय भारतीय खिलाड़ी को पुरुष एकल के 56 मिनट तक चले मुकाबले में फेंग के खिलाफ 21-12 10-21 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी प्रणीत को भी पहले दौर में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी के खिलाफ सीधे गेम में 17-21 13-21 से हार झेलनी पड़ी। आकर्षि कश्यप भी महिला एकल में जापान की शीर्ष वरीय अकाने यामागुची के खिलाफ 15-21 9-21 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई। अश्विनी भट के और शिखा गौतम तथा सिमरन सिंघी और रितिका ठाकर की महिला युगल जोड़ी भी सीधे गेम में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। अश्विनी और शिखा को अना चिंग यिक चियोंग और तियोह मेइ शिंग की मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ 19-21 12-21 से हार का सामना करना पड़ा जबकि सिमरन और रितिका को पियरी टेन और मुरलीथरन थिन्नाह की मलेशिया की सातवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ 15-21 11-21 से हार का सामना करना पड़ा। आज पीवी सिंधू, मालविका बंसोड़ और किदांबी श्रीकांत भी एकल मुकाबलों में उतरेंगे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read