बंगाल उपचुनाव : भवानीपुर में ममता को भारी बढ़त, मुर्शिदाबाद की दो सीटों पर भी टीएमसी आगे कोलकाता/बरहामपुर, तीन अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर उपचुनाव में रविवार सुबह चौथे चरण की मतगणना के बाद 12,435 मतों से आगे चल रही हैं।
निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मुर्शिदाबाद की समसेरगंज और जांगीपुर सीटों पर भी आगे चल रही है।
इन दोनों विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी मतगणना चल रही है।
चौथे चरण की मतगणना के बाद आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट से टीएमसी की उम्मीदवार बनर्जी को 16,397 मत मिले हैं।
उनकी करीबी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका टिबरेवाल को 3,962 मत जबकि माकपा के श्रीजीब बिस्वास को 315 मत मिले हैं।
भवानीपुर में कुल 21 चरणों में मतगणना होगी।
बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए यह चुनाव जीतना होगा।
समसेरगंज में टीएमसी उम्मीदवार अमीरुल इस्लाम पांचवें चरण की मतगणना के बाद 3,768 मतों से आगे चल रहे हैं।
उन्हें 19,751 मत मिले हैं जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जैदुर रहमान को 15,983 मत मिले हैं।
जांगीपुर में टीएमसी प्रत्याशी जाकिर हुसैन दूसरे चरण की मतगणना के बाद 4,715 मतों से आगे चल रहे हैं।
हुसैन को 9,213 मत मिले और उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुजीत दास को 4,498 मत मिले हैं।
इन सीटों पर मतदान 30 सितंबर को हुआ था।
Article Advertisement
Politics
बंगाल उपचुनाव : भवानीपुर में ममता को भारी बढ़त, मुर्शिदाबाद की दो सीटों पर भी टीएमसी आगे
बंगाल उपचुनाव : भवानीपुर में ममता को भारी बढ़त, मुर्शिदाबाद की दो सीटों पर भी टीएमसी आगे कोलकाता/बरहामपुर, तीन अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर उपचुनाव में रविवार सुबह चौथे चरण की मतगणना के बाद 12,435 मतों से आगे चल रही हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। तृणमूल कांग्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
