बरारी (भागलपुर): बरारी गुरुतेग बहादुर महाराज के चरण रज ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब में 421वें प्रथम प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शनिवार को नगर कीर्तन श्रद्धाभाव के साथ निकाला गया।
रिमझिम बारिश के बीच निकली यह शोभायात्रा देर रात गुरुद्वारा साहिब परिसर में अरदास के साथ संपन्न हुई।
नगर कीर्तन की भव्य शोभा नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे (सत्यदेव सिंह, अर्जुन सिंह, सोनू सिंह, सेवक सिंह, संजय सिंह) ने की।
शोभायात्रा गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर रेफरल अस्पताल चौक, थाना, गायत्री नगर, जयजवान चौक, स्टेशन बाजार होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची।
रास्ते भर श्रद्धालु फूलों की वर्षा कर गुरु महाराज की सवारी का स्वागत करते रहे।
धार्मिक व सांस्कृतिक झलकियां गुरुवाणी की धुन और पंजाबी ढोल से वातावरण गुंजायमान रहा।
चार साहिबजादे गतका जत्था (आगरा, उत्तर प्रदेश) ने करतब दिखाए, जिन्हें देख श्रद्धालु अचंभित रह गए।
मुजफ्फरपुर से आए कलाकारों ने गुरुवाणी का गायन कर संगतों को भावविभोर किया।
KM सेवा संस्थान द्वारा भारत माता की झांकी निकाली गई।
रास्ते में महिला संगत कतारबद्ध होकर सफाई करती नजर आईं।
सेवा व सत्कार नगर भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद राधिका देवी और अजय भारती द्वारा शरबत वितरण स्टॉल लगाया गया।
वहीं, कई जगहों पर स्थानीय लोगों ने नगर कीर्तन में शामिल संगतों की सेवा की।
समापन और अरदास शाम होते-होते नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब पहुंचा, जहां रात्रि 8 बजे अरदास कर शोभायात्रा का समापन किया गया।
इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय संगतों ने भाग लेकर गुरु की आशीष प्राप्त की।
Seemanchal
बरारी: श्रीगुरुग्रंथ साहिब का नगर कीर्तन श्रद्धाभाव के साथ संपन्न
Published: 24/08/2025, 04:53:30 pm•7 views•Seemanchal Live
बरारी (भागलपुर): बरारी गुरुतेग बहादुर महाराज के चरण रज ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब में 421वें प्रथम प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शनिवार को नगर कीर्तन श्रद्धाभाव के साथ निकाला गया। रिमझिम बारिश के बीच निकली यह शोभायात्रा देर रात गुरुद्वारा साहिब परिसर में अरदास के साथ संपन्न

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी, स्मार्ट निगरानी पर बढ़ा जोर

Seemanchal
अररिया में जमीन रिकॉर्ड घोटाले का बड़ा आरोप: पूर्व सीओ समेत 55 लोगों पर एफआईआर, डिजिटल जमाबंदी में छेड़छाड़ का मामला

Seemanchal
मधेपुरा में किसान सभा की परिचर्चा: किसानों की बदहाली पर चिंता, एकजुट संघर्ष का दिया गया संदेश

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी

Tender
अररिया जिला प्रशासन के टेंडर पोर्टल पर नई टेंडर जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15058 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8190 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6743 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5993 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5640 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5231 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15058 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8190 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6743 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5993 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5640 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5231 views


