बीबीसी के कल दिल्ली और मुंबई के कार्यालय पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई . जिसके बाद पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ आवज उठने लग गई. बिहार में भी इसका असर देखने को मिला है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पार्टी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि जो भी उनके खिलाफ बोलेगा उनका यही हाल होगा. उन्होंने कहा की देश के चौथे स्तंभ को भयभीत किया जा रहा है. आयकर विभाग की हुई इस छापेमारी को उन्होंने गैरलोकतांत्रिक बताया है. ललन सिंह ने पीएम मोदी को लेकर दिया विवादित बयान ललन सिंह ने मीडिया संस्थान पर हुई छापेमारी को लेकर नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "ये कैसा लोकतंत्र है?
जो भी इनके खिलाफ बोलेगा या लिखेगा, उसका यही हश्र होगा. जिसको भी बोलना या लिखना हो, पहले इन्हें दिखाना होगा, वरना बुरा परिणाम भुगतना पड़ेगा. आखिर सरकारी तोतों का कितना और कब तक दुरुपयोग करेगी पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ?" अंतरराष्ट्रीय मीडिया को किया जा रहा भयभीत अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि "नरेंद्र मोदी जी अपने शब्दों को याद कर लें और जनहित में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को स्वतंत्र रूप से काम करने की स्वतन्त्रता दें. आज श्रद्धेय लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में 1974-75 के जन आंदोलन की याद आ गयी. जब देश की मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगा था और हमलोग प्रतिदिन बीबीसी का समाचार सुनकर देश की महत्वपूर्ण और सत्य खबरों को जान पाते थे, लेकिन आज तो उस भयावह काल से सत्ता की हनक आगे बढ़ चुकी है. राष्ट्रीय मीडिया पर पूर्ण नियंत्रण और पालतू तोतों के बल पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया को भयभीत और आतंकित करने का प्रयास इस देश में लोकतंत्र को समाप्त करने की बड़ी साज़िश है." सरकार की तरफ से किया जा रहा है सर्वे दरअसल आयकर विभाग द्वारा ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन, BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालय पर सरकार की तरफ से सर्वे किया जा रहा है. बीबीसी पर ट्रांसफर प्राइसिंग नियमों के तहत गैर-अनुपालन, हस्तांतरण मूल्य निर्धारण मानदंडों का लगातार और जानबूझकर उल्लंघन करने का आरोप लगा है. इसके साथ ही जानबूझकर मुनाफे की महत्वपूर्ण राशि को डायवर्ट करने का भी आरोप लगाया गया है. इस सभी आरोपों की जांच करने के लिए ये सर्वे किया जा रहा है. पीएम मोदी पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर बीबीसी ने India: The Modi Question नामक एक नई सीरीज बनाई है और इसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर ये पूरा विवाद हो रहा है. इस सीरीज में पीएम मोदी के शुरुआती दौर की राजनीतिक सफर को दिखाया गया है. किस तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ उनका जुड़ाव हुआ, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति कैसे चर्चा का विषय बन गई थी. खास बात तो य है की इसमें पीएम मोदी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात में हुए दंगों का भी दिखाया गया है और इस हिस्से में गुजरात दंगों में पीएम मोदी की अहम भूमिका बताई गई है. इस पार्ट को लेकर ये पूरा विवाद हो रहा है, बीजेपी इसका विरोध कर रही है. 17 जनवरी को इसे बीबीसी टू पर रिलीज किया गया था. इस सीरीज के आते ही विवाद शुरू हो गया.
Article Advertisement
Politics
BBC IT Raid : ललन सिंह ने पीएम मोदी को घेरा, कहा - जो भी उनके खिलाफ बोलेगा उसका यही हाल होगा
बीबीसी के कल दिल्ली और मुंबई के कार्यालय पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई . जिसके बाद पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ आवज उठने लग गई. बिहार में भी इसका असर देखने को मिला है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पार्टी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि जो भी उनके खिलाफ बोलेगा उनका यही हाल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
