अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

बीसीसीआई ने कोहली और पंत को ब्रेक दिया, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में करेंगे वापसी

बीसीसीआई ने कोहली और पंत को ब्रेक दिया, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में करेंगे वापसी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने विराट कोहली और ऋषभ पंत को 10 दिन का ब्रेक दिया है जिसके बाद ये दोनों कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के जैविक रूप से सुरक्षित

बीसीसीआई ने कोहली और पंत को ब्रेक दिया, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में करेंगे वापसी

Article Advertisement

बीसीसीआई ने कोहली और पंत को ब्रेक दिया, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में करेंगे वापसी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने विराट कोहली और ऋषभ पंत को 10 दिन का ब्रेक दिया है जिसके बाद ये दोनों कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल को छोड़कर अपने घरों के लिए रवाना हो गए। कोहली और पंत दोनों ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में आकर्षक अर्धशतक जड़े जिससे भारत ने आठ रन की जीत के साथ तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली। जैसा पीटीआई ने पहले ही बताया था कोहली और पंत भी श्रीलंका के खिलाफ 24 फरवरी से लखनऊ में शुरू हो रही तीन टी20 मैच की श्रृंखला नहीं खेलेंगे। इस श्रृंखला के दो अन्य मैच 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में होंगे। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया ,‘‘ हां, कोहली और पंत दोनों शनिवार की सुबह घर रवाना हो गए चूंकि भारत पहले ही श्रृंखला जीत चुका है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ बोर्ड ने यह तय किया है कि सभी प्रारूप में नियमित रूप से खेलने वाले खिलाड़ियों को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से समय समय पर ब्रेक दिया जाता रहेगा ताकि उनके कार्यभार प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सके।’’ श्रीलंका श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का चयन आज किया जाएगा। कोहली और पंत दोनों श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम में वापसी करेंगे। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मोहाली (चार से आठ मार्च) और बेंगलुरू (12 से 16 मार्च) में खेले जाएंगे। मयंक अग्रवाल, रविचंद्रन अश्विन, हनुमा विहारी जैसे विशेषज्ञों के अलावा कोहली और पंत माह के अंत में चंडीगढ़ में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में प्रवेश करेंगे। मोहाली में होने वाला मुकाबला कोहली का 100वां टेस्ट होगा और बीसीसीआई चाहता है कि वह इस यादगार पल के लिए फिट और तरोताजा रहें। कोहली और पंत दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत से अधिकतर मुकाबलों में खेले हैं। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से दो टेस्ट, छह एकदिवसीय और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। वह पीठ में जकड़न के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे पर दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे और तीसरे टेस्ट से सभी मुकाबलों में खेले हैं। पंत ने इस बीच तीन टेस्ट, छह एकदिवसीय और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। दिसंबर की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट का ब्रेक मिलने के बाद से वह लगातार खेल रहे थे इसलिए उन्हें जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से ब्रेक की जरूरत थी। सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उप कप्तान बनाया जा सकता है लेकिन चयनकर्ताओं ने अभी तक किसी को यह जिम्मेदारी नहीं सौंपी है। कोहली और पंत की गैरमौजूदगी में अंतिम एकादश में दो स्थान बनेंगे और इसके लिए श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा तथा रुतुराज गायकवाड़ की दावेदारी होगी। कप्तान रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के दौरान डेढ़ महीने का ब्रेक मिला था। भारतीय खिलाड़ियों को हालांकि 16 मार्च के बाद एक जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से दूसरे में स्थानांतरण से छूट मिल सकती है क्योंकि श्रीलंका श्रृंखला के खत्म होने और इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत में 11 दिन का अंतर है। संभावना है कि सभी भारतीय खिलाड़ियों को कम से कम पांच दिन का ब्रेक मिलेगा जिसके बाद वे अपनी आईपीएल टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ेंगे जो लगभग आठ हफ्तों तक काम करेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read