भारतीय विमानों पर रोक के बाद बीसीसीआई ने विदेशी खिलाड़यों को सुरक्षित घर वापसी का भरोसा दिया नयी दिल्ली/ मेलबर्न, 27 अप्रैल (भाषा) भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से गंभीर स्थिति को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार भारत से सभी सीधी उड़ानों को 15 मई तक तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दिया और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग ले रहे खिलाड़ियों को स्वदेश लौटने का इंतजाम खुद करने का निर्देश दिया जिसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों के सुरक्षित स्वदेश वापसी का भरोसा दिया।
बीसीसीआई का यह बयान तीन आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के स्वदेश लौट जाने के बाद आया है।
राजस्थान रॉयल्स के एंड्रयू टाइ तथा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के केन रिचर्डसन और एडम जंपा ने आईपीएल से हटने का फैसला किया।
आस्ट्रेलिया ने कोविड-19 मामलों के बढ़ने के कारण मंगलवार को भारत से सभी सीधी उड़ानों को 15 मई तक तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दिया।
बीसीसीआई सीओओ हेमांग अमीन ने खिलाड़ियों को संबोधित पत्र में कहा, ‘‘हम जानते हैं कि आप में से कई इस बात को लेकर आशंकित हैं कि टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद स्वदेश कैसे लौटेंगे।
हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई यह सुनिश्चित करने के लिये अपनी तरफ से सब कुछ करेगा कि आप अपने गंतव्य तक बिना किसी रुकावट के पहुंचे।
बीसीसीआई स्थिति पर करीबी निगरानी रख रहा है तथा टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद आपको स्वदेश पहुंचाने के लिये सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।’’ पत्र में आगे कहा गया है, ‘‘हम आपको आश्वस्त करते हैं कि बीसीसीआई के लिये तब तक टूर्नामेंट समाप्त नहीं होगा जब तक आप सकुशल अपने घर नहीं पहुंच जाते।’’ भारत में पिछले कुछ दिनों से तीन लाख से अधिक मामले आ रहे हैं तथा आक्सीजन और अन्य महत्वपूर्ण दवाईयों की कमी के कारण स्वास्थ्य ढांचा चरमरा रहा है।
अमीन ने खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में बने रहने के लिये सराहना की।
उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आपमें से कुछ खिलाड़ियों ने कहा कि यदि हम थोड़े समय के लिये भी लोगों का ध्यान तमाम परेशानियों से हटाने में सफल रहते हैं तो हम अहम भूमिका निभाते हैं।
जब आप मैदान पर उतरते हो तो उन लाखों लोगों में उम्मीद जगाते हो जो उसे देख रहे हैं।
’’ अमीन ने कहा, ‘‘यदि आप एक मिनट के लिये भी किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हो तो आपने अच्छा काम किया है।
आप पेशेवर हो और जीत के लिये खेलते हो लेकिन इस बार आप इससे भी अधिक महत्वपूर्ण काम कर रहे हो।’’ मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाज क्रिस लिन ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) से आईपीएल समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने के लिये विशेष विमान की व्यवस्था करने का आग्रह किया है लिन ने न्यूज क्रॉप मीडिया से कहा, ‘‘ हर आईपीएल अनुबंध का से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 10 प्रतिशत हिस्सा मिलता है।
क्या इस साल हम टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उस पैसे का इस्तेमाल चार्टर विमान पर खर्च कर सकते है?
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने खिलाड़ियों के स्वदेश वापसी में सरकार की ओर से मदद की संभावना को नकारते हुए मंगलवार को कहा कि आईपीएल में भाग ले रहे उनके देश के क्रिकेटरों को स्वदेश लौटने के लिए अपना इंतजाम खुद करना होगा।
मौरिशन ने ‘द गार्जियन’ अखबार से कहा, ‘‘ वे वहां निजी यात्रा पर गये हैं।
यह किसी ऑस्ट्रेलियाई दौरे का हिस्सा नहीं है।
वे अपने स्वयं के संसाधनों से वहां पहुंचे है, वे उन संसाधनों का भी उपयोग कर रहे हैं।
मुझे यकीन है, वे अपनी व्यवस्था के अनुसार ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे।’’ आईपीएल बायो बबल से बाहर की इस संकट पर चर्चा शुरू हो गयी है कि क्या लीग को जारी रखना चाहिये और आयोजकों तथा इस में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सहानुभूति व्यक्त करने के लिए कुछ करना चाहिये।
कोलकाता नाइट राइडर्स के आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने सोमवार को भारत में कोविड-19 मामलों से भरे अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति के लिये ‘पीएम केयर्स फंड’ में 50,000 डॉलर दान देने की घोषणा की।
उन्होंने उम्मीद जतायी कि उनका यह कदम दूसरों को भी प्रेरित करेगा।
कमिंस ने साथ ही कहा कि उन्हें सलाह दी गयी है कि इंडियन प्रीमियर लीग के जारी रहने से इस मुश्किल समय में लोगों को ‘कुछ घंटे का आनंद’ मिल रहा है।
उन्होंने कहा था, ‘‘ जब आप मैदान पर उतरते है तो आप लाखों लोगों की उम्मीद जगाते है।’’ आस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ी अभी लीग में हैं ।
उनके अलावा कोच रिकी पोंटिंग और साइमन कैटिच, कमेंटेटर मैथ्यू हेडन, ब्रेट ली, माइकल स्लेटर और लीजा स्टालेकर भी यहां हैं ।
आठ टीमों की इस प्रतियोगिता को दर्शकों के बिना छह स्थलों पर खेला जा रहा है।
बायो-बबल (जैव-सुरक्षा) को मजबूत बनाने के लिए अब टीमों के होटल से बाहर से खाना मंगवाने पर रोक लगा दी गयी है।
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के भी कई खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने कोई चिंता नहीं जतायी है।
उनके बोर्ड ने हालांकि कहा है कि वे स्थिति का लगातार अकलन कर रहे है।
आईपीएल फाइनल 30 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
Sports
भारतीय विमानों पर रोक के बाद बीसीसीआई ने विदेशी खिलाड़यों को सुरक्षित घर वापसी का भरोसा दिया
भारतीय विमानों पर रोक के बाद बीसीसीआई ने विदेशी खिलाड़यों को सुरक्षित घर वापसी का भरोसा दिया नयी दिल्ली/ मेलबर्न, 27 अप्रैल (भाषा) भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से गंभीर स्थिति को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार भारत से सभी सीधी उड़ानों को 15 मई तक तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दिया और इंडियन प

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Sports
IND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेल

Sports
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास: टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय, गॉल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Sports
इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


