बेगूसराय में स्वास्थ्य मंत्री से बड़ा मजाक!
सदर अस्पताल में सर्जिकल कैप की जगह पहना दिया ‘शूज कवर’ Bihar News: बिहार के बेगूसराय में विजिट पर आए स्वास्थ्य मंत्री के साथ बड़ी लापरवाही बरती गई।
विजिट के दौरान उनको सर्जिकल कैप के बजाय शू कवर पहना दिया।
सोशल मीडिया पर उनके फोटो वायरल हो रहे हैं।
आखिर पूरा मामला क्या है, इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
बिहार के बेगूसराय में हाल ही में सदर अस्पताल के निरीक्षण के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे आए थे।
उनके साथ बड़ी लापरवाही बरती गई।
दरअसल मंत्री को विजिट के दौरान अस्पताल कर्मियों ने सर्जिकल कैप की जगह शूज कवर पहना दिया।
इससे पहले भी बिहार में ऐसे अजीबोगरीब मामले सामने आते रहे हैं।
ताजा मामला सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार के मंत्री को लेकर नई बहस छिड़ गई है।
पूरा मामला 19 अक्टूबर यानी रविवार का बताया जा रहा है।
सदर अस्पताल में डाक्टरों और नर्सों की यह बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।
जो चर्चा का विषय बनी हुई है।
जो फोटो वायरल हो रहे हैं, उनमें डॉक्टर और नर्स खुद हेड सर्जिकल कवर पहने दिख रहे हैं।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को पैर में पहनने वाला शूज कवर सिर में हेड कवर के रूप में पहने देखा जा रहा है।
फोटो में साफ दिख रहा है कि सदर अस्पताल में सेपरेटर मशीन के पास एक डॉक्टर और दो नर्स मंगल पांडे के साथ दिख रहे हैं।
इस दौरान बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, डीएम तुषार सिंगला, सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह बिना सर्जिकल हेड कवर ही नजर आ रहे हैं।
अब सवाल उठता है कि बेगूसराय सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही कैसे बरती गई?
यूजर्स दे रहे तीखे रिएक्शन दरअसल मंगल पांडे 19 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों के साथ-साथ सदर अस्पताल का निरीक्षण किया था।
बाद में मंगल पांडे ने सेपरेटर मशीन का उद्घाटन भी किया था।
अब जूते के कवर वाली तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
यूजर्स भी अपने तीखे रिएक्शन इन तस्वीरों को लेकर दे रहे हैं।
यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर इस मजाक के पीछे किसका हाथ है?
ये हरकत जान-बूझकर की गई है या भूल से हुई है?
Article Advertisement
Politics
बेगूसराय में स्वास्थ्य मंत्री से बड़ा मजाक! सदर अस्पताल में सर्जिकल कैप की जगह पहना दिया ‘शूज कवर’
बेगूसराय में स्वास्थ्य मंत्री से बड़ा मजाक! सदर अस्पताल में सर्जिकल कैप की जगह पहना दिया ‘शूज कवर’ Bihar News: बिहार के बेगूसराय में विजिट पर आए स्वास्थ्य मंत्री के साथ बड़ी लापरवाही बरती गई। विजिट के दौरान उनको सर्जिकल कैप के बजाय शू कवर पहना दिया। सोशल मीडिया पर उनके फोटो वायरल हो रहे हैं। आखिर पू

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
