अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

बैथल मिशन स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता शुरू

बैथल मिशन स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता शुरू जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में पश्चिमपाली स्थित बैथल मिशन स्कूल में विद्यार्थियों के बीच शुक्रवार से एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ की गई जिसमें करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस आयोजन के संबंध में जिला शतरंज संघ के कार्यकारी अध्यक्ष ए. कविता जु

बैथल मिशन स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता शुरू

Article Advertisement

बैथल मिशन स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता शुरू जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में पश्चिमपाली स्थित बैथल मिशन स्कूल में विद्यार्थियों के बीच शुक्रवार से एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ की गई जिसमें करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Article Advertisement

इस आयोजन के संबंध में जिला शतरंज संघ के कार्यकारी अध्यक्ष ए. कविता जुलियाना एवं महासचिव शंकर नारायण दत्ता ने बताया कि चेस इन स्कूल योजना के तहत शहर के विभिन्न विद्यालयों की तरह इस विद्यालय में भी पिछले 4 वर्षों से इच्छुक विद्यार्थियों को इस खेल का विधिवत प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रशिक्षक कमल कर्मकार के माध्यम से जिला शतरंज संघ द्वारा मुहैया करवाया जा रहा है। इस विद्यालय में प्रतियोगिता के प्रथम दिन वर्ग 1 से लेकर 3 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में वर्ग 1 के बालक विभाग में क्रमश: नेमतुल्लाह, जीशान अली एवं सुमन धावज सिंह ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका विभाग में क्रमश: मून कुमारी, हादिया एहसान एवं अंचल कुमारी राय ने बाजी मारी वर्ग 2 के बालक विभाग में क्रमश: इफ्कार आलम, अमित कुमार एवं अकूल गुप्ता ने अपना अपना वर्चस्व सिद्ध किया। बालिका विभाग में श्रुति कुमारी, कोमल शर्मा एवं यासमीन परवीन ने क्रमश: अपनी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। वर्ग 3 के बालक विभाग में 1 से 3 स्थानों पर क्रमश: संजय कुमार, अश्विनी कुमार सिंह एवं प्रीतम राज सिंह काबीज हुए। वहीं बालिका विभाग में क्रमश: नूरानी, अंजली कुमारी एवं दीपशिखा मुर्मू ने अपनी-अपनी बुद्धि का लोहा मनवाया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read