अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

World

भारत ने मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव के पाकिस्तान के आरोप को सिरे से किया खारिज

भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के उस आरोप को रविवार को सिरे से खारिज कर दिया कि कोरोना वायरस महामारी की आड़ में देश में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व की यह ''अजीबो-गरीब टिप्पणी देश (पाकिस्तान) के आंतरिक हाल

भारत ने मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव के पाकिस्तान के आरोप को सिरे से किया खारिज

Article Advertisement

भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के उस आरोप को रविवार को सिरे से खारिज कर दिया कि कोरोना वायरस महामारी की आड़ में देश में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व की यह ''अजीबो-गरीब टिप्पणी देश (पाकिस्तान) के आंतरिक हालात से ''निपटने के लचर प्रयासों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है। दरअसल, खान ने आज ट्वीट कर भारत सरकार पर आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस संकट की आड़ में जानबूझ कर मुसलमान समुदाय को निशाना बना रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ''कोविड-19 के उन्मूलन पर ध्यान देने के बजाए, वे (पाकिस्तानी नेतृत्व) अपने पड़ोसियों पर आधारहीन आरोप लगा रहे हैं।'' वह खान की टिप्पणी के संबंध में मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। श्रीवास्तव ने कहा, ''अल्पसंख्यकों के मामले में उन्हें (पाकिस्तानी नेतृत्व) यही सलाह है कि वे अपने यहां अल्पसंख्यक समुदायों की सुध लें, जिनके साथ वास्तव में भेदभाव हो रहा है। भारत ने पाक से करतारपुर गुरुद्वारे के गुंबदों की क्षति को जल्द ठीक करने को कहा पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के कम से कम आठ गुंबद आंधी के चलते गिर गए। इससे सिखों के पवित्र धर्मस्थल के विस्तार कार्य में खराब सामग्री के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने लगे। भारत ने इस मामले को पाकिस्तान के साथ उठाया और मांग की कि हुई क्षति को तत्काल ठीक किया जाना चाहिए। खराब मौसम की वजह से गुरुद्वारे के ढहे गुंबद और अन्य नुकसान की तस्वीरें सप्ताहांत में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। पिछले साल नवंबर में, दोनों देशों ने भारत के गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक साहिब और पाकिस्तान में गुरुद्वारा करतारपुर साहिब को जोड़ने वाले एक गलियारे को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया था। करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पाकिस्तान के नरोवाल जिले में स्थित है। गलियारे के खुलने से पहले करतारपुर साहिब के विस्तार कार्य में खराब गुणवत्ता की सामग्री इस्तेमाल किये जाने पर सवाल उठाए जा रहे थे। आम तौर पर सीमेंट और लोहे से बनने वाले गुंबदों को फाइबर शीट का उपयोग करके बनाया गया था। ऐसा प्रतीत हुआ कि पाकिस्तान सरकार ने गलियारे को खोलने के लिए नौ नवंबर की समयसीमा को देखते हुए निर्माण कार्य से समझौता किया था। एक पाकिस्तानी अधिकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात तेज हवाओं और बारिश के कारण कम से कम आठ गुंबद क्षतिग्रस्त हो गए और गिर गए। उन्होंने कहा, ''गुंबद फाइबर से बने थे, इसीलिए तेज हवाओं से गिर गए।'' भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि गुरुद्वारे में ढांचे को नुकसान होने के कारण सिख समुदाय में चिंता व्याप्त है।   Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read