अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

भरगामा में फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार वारंटियों की गिरफ्तारी, कुर्की-जब्ती से मचा हड़कंप

भरगामा (अररिया): थाना क्षेत्र के सिरसिया कलां पंचायत अंतर्गत गम्हरिया गांव में शनिवार को पुलिस ने फरार अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक के घर कुर्की-जब्ती की कार्यवाही की, जबकि चार वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ⚖️ न्यायालय के आदेश पर कार्रव

भरगामा में फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार वारंटियों की गिरफ्तारी, कुर्की-जब्ती से मचा हड़कंप

Article Advertisement

भरगामा (अररिया): थाना क्षेत्र के सिरसिया कलां पंचायत अंतर्गत गम्हरिया गांव में शनिवार को पुलिस ने फरार अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक के घर कुर्की-जब्ती की कार्यवाही की, जबकि चार वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Article Advertisement

⚖️ न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त जुल्मी मुंडा , पिता स्व. विश्वनाथ मुंडा को अदालत की ओर से कई बार आत्मसमर्पण कर जमानत लेने का आदेश दिया गया था। लेकिन बार-बार समन व वारंट के बावजूद वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। 📢 मुनादी व इश्तेहार के बाद कुर्की कानूनी प्रक्रिया के तहत पहले गांव में मुनादी करवाई गई और फिर अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया। इसके बाद शनिवार को एसआई नितेश सिंह , एसआई रविंद्र कुमार सिंह एवं सशस्त्र बलों की मौजूदगी में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। 🚔 चार अन्य वारंटियों की गिरफ्तारी पुलिस ने इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर फरार वारंटियों की तलाश अभियान भी चलाया और इसमें चार अभियुक्तों को दबोचने में सफलता मिली । गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शामिल हैं: मो. कुद्दुस (खजूरी पंचायत, वार्ड 6) मो. मुस्तकीम (खजूरी पंचायत) वकील कुमार यादव (रघुनाथपुर गोठ) श्रवण कुमार यादव (रघुनाथपुर गोठ) इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 📌 थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि “फरार अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अदालत की अवहेलना करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” यह रिपोर्ट स्थानीय नागरिकों के लिए चेतावनी भी है कि कानून की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read