Bhojpuri Actress Died: सड़क हादसे ने ली 3 भोजपुरी स्टार्स की जान, पंचायत 2 एक्ट्रेस आंचल तिवारी की हुई मौत लोकप्रिय भोजपुरी एक्ट्रेस आंचल तिवारी (Aanchal Tiwari) की सोमवार को बिहार के कैमूर में एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. भोजपुरी सिनेमा के लिए आज का दिन बेहद दुख भरा है. भोजपुरी इंडस्ट्री अपने कुछ उभरते सितारों को सड़क दुर्घटना में खो दिया है. बता दें कि , लोकप्रिय भोजपुरी एक्ट्रेस आंचल तिवारी जो पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत 2 (Panchayat 2) में भी काम कर चुकी हैं, उनकी सोमवार को बिहार के कैमूर में एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इसके साथ ही गायक छोटू पांडे (Chotu Pandey) की भी जान चली गयी. हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हो गई. इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस ने इस मामले के बारे में बात करते हुए बताया कि, बिहार के एक जिले कैमूर में एक ट्रक, एसयूवी और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हई.इस टक्कर में भोजपुरी सिंगर छोटू पांडे के साथ नौ लोगों की और मौत हो गई. इसके अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस सिमरन श्रीवास्तव भी सड़क हादसे की शिकार हो गईं. ऐसे हुआ खतरनाक एक्सीडेंट मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना रविवार शाम मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास जीटी रोड पर हुई. मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान सोमवार को की गई और उनमें भोजपुरी गायक विमलेश पांडे उर्फ छोटू पांडे भी शामिल हैं.अन्य मृतकों की पहचान आंचल तिवारी, सिमरन श्रीवास्तव, प्रकाश राम, दधिबल सिंह, अनु पांडे, शशि पांडे, सत्य प्रकाश मिश्रा और बागीश पांडे के रूप में हुई. बिहार के सीएम ने जताया शोक बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया और अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, ''कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में एनएच 2 पर देवकली के पास भीषण सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं. मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना. घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिये गये हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.'' स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना पर प्रतिक्रिया दी और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दिलीप कुमार ने कहा. जांच जारी है और ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है जो घटना के बाद मौके से भाग गया था.
Entertainment
Bhojpuri Actress Died: सड़क हादसे ने ली 3 भोजपुरी स्टार्स की जान, पंचायत 2 एक्ट्रेस आंचल तिवारी की हुई मौत
Bhojpuri Actress Died: सड़क हादसे ने ली 3 भोजपुरी स्टार्स की जान, पंचायत 2 एक्ट्रेस आंचल तिवारी की हुई मौत लोकप्रिय भोजपुरी एक्ट्रेस आंचल तिवारी (Aanchal Tiwari) की सोमवार को बिहार के कैमूर में एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. भोजपुरी सिनेमा के लिए आज का दिन बेहद दुख भरा है. भोजपुरी इंडस्

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार

Entertainment
जुहू बीच पर छठ महापर्व में पहुंचीं तमन्ना भाटिया, कहा — "भक्तों को उनकी आस्था के लिए धन्यवाद देने आई हूं

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
