अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

भाजपा के बाद इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं भोजपुरी स्टार पवन सिंह, सामने आई खास तस्वीर

भाजपा के बाद इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं भोजपुरी स्टार पवन सिंह, सामने आई खास तस्वीर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम एक बार फिर से चर्चा में है. काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद से पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के अलावा राजनीति में भी सक्रिय नजर आ रहे हैं. हालांकि लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से ए

भाजपा के बाद इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं भोजपुरी स्टार पवन सिंह, सामने आई खास तस्वीर

Article Advertisement

भाजपा के बाद इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं भोजपुरी स्टार पवन सिंह, सामने आई खास तस्वीर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम एक बार फिर से चर्चा में है. काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद से पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के अलावा राजनीति में भी सक्रिय नजर आ रहे हैं. हालांकि लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से एक्टर को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. इस बीच पवन सिंह की जन सुराज पार्टी के नेता आनंद मिश्रा संग उनकी मुलाकात की तस्वीर सामने आई है. पवन सिंह की तरह ही आईपीएस आनंद मिश्रा ने बक्सर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था. उनकी वजह से बीजेपी नेता मिथिलेश तिवारी को भी बक्सर में हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद आनंद मिश्रा ने जन सुराज पार्टी ज्वाइन कर लिया. वहीं अब पवन सिंह की आनंद मिश्रा से मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या एक्टर भी जन सुराज पार्टी में शामिल हो सकते हैं?   2014 में हुए थे भाजपा में शामिल भोजपुरी सुपरस्टार ने 2014 में भाजपा का हाथ थामा था. वहीं, इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पवन सिंह को चुनाव लड़ने के लिए टिकट भी दिया था, लेकिन बात नहीं बन पाई. दरअसल, भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए पवन सिंह को आसनसोल से टिकट दिया था. टिकट मिलने के बाद टीएमसी नेताओं ने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद पवन सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को टैग करते हुए यह घोषणा की थी कि वह आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ेंगे. काराकाट सीट से निर्दलीय लड़ा था चुनाव हालांकि इसके कुछ दिनों बाद नड्डा ने चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी थी, लेकिन एक्टर के इस ट्वीट से भाजपा में नाराजगी थी और उन्होंने एक्टर का टिकट काट दिया और उस सीट से किसी अन्य नेता को टिकट दे दिया. जिसके बाद पवन सिंह ने बिहार के काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था. पवन सिंह की वजह से ही एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा की काराकाट सीट से हार हुई थी. तलाक को लेकर भी बटोर चुके हैं सुर्खियां पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. पिछले कुछ सालों से वह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक को लेकर खबरों में रहे, लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी के बीच समझौता हो चुका है और दोनों अब साथ हैं. लोकसभा चुनाव के प्रचारों के दौरान भी ज्योति सिंह पवन सिंह के साथ दिखी थी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read