अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Entertainment

Bhojpuri Singh की सगाई में चली गोली, स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे रितेश पांडे

बिहार के बक्सर में भोजपुरी सिंगर ब्रजेश सिंह के तिलक समारोह में फायरिंग हो गई. गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई.   बक्सर जिले के हेठुआ गांव में यह कार्यक्रम हो रहा था. इस कार्यक्रम में भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर रितेश पांडे, निशांत सिंह, शिल्पी राज, नेहा राज, विजय चौहान, नन्हे न

Bhojpuri Singh की सगाई में चली गोली, स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे रितेश पांडे

Article Advertisement

बिहार के बक्सर में भोजपुरी सिंगर ब्रजेश सिंह के तिलक समारोह में फायरिंग हो गई. गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई.   बक्सर जिले के हेठुआ गांव में यह कार्यक्रम हो रहा था. इस कार्यक्रम में भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर रितेश पांडे, निशांत सिंह, शिल्पी राज, नेहा राज, विजय चौहान, नन्हे नीतीश और मुकेश मिश्रा समेत कई कलाकार शामिल थे. ये सभी इस कार्यक्रम में परफॉर्म भी कर रहे थे तभी अचानक किसी ने हर्ष फायरिंग की. इस फायरिंग में 13 साल के एक बच्चे को गोली लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बच्चे के परिजन शव लेकर राजपुर थाने पहुंच गए और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की मांग है कि पोस्टमार्टम के बाद अब इस मामले में FIR दर्ज की जाए. यह घटना 12 मार्च की है. रात को तिलक समारोह था. इस वैवाहिक कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे लेकिन एक शख्स ने पूरे रंग में भंग डाल दिया और एक बच्चे की जान भी चली गई. इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. एक तरफ रितेश गाना परफॉर्म कर रहे हैं और दूसरी तरफ डांस भी चल रहा था. गानों पर डांस करते-करते अचानक गोली की आवाज से अफरा-तफरी मच गई. 13 साल के मासूम को गोली लगी और इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन 14 मार्च को इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. दूर-दूर से कार्यक्रम में शामिल होने आए थे लोग जब इस घटना के बारे में ब्रजेश सिंह के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लोग भोजपुरी कलाकारों का कार्यक्रम देखने दूर-दूर से आए थे. इस दौरान मृतक बच्चा अमरजीत भी वहां खड़े होकर कार्यक्रम देख रहा था. तभी वहां हर्ष फायरिंग हुई और दुर्भाग्य से गोली बच्चे को जा लगी. वहीं रितेश के भाई रवि का कहना है कि वे दोनों दुबई में हैं और इस बात से अनजान हैं.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read