अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Entertainment

Bholaa Movie Review: फुल पैसा वसूल है भोला, एक्शन लवर्स को आ जाएगा मजा

अजय देवगन की फिल्म भोला फाइनली रिलीज हो चुकी है. साउथ की फिल्म कैथी के इस ऑफीशियल हिंदी रीमेक का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था...तो चलिए जानते हैं कैसी है भोला. अजय देवगन यानी कि भोला दस साल बाद जेल से रिहा हो रहा है. जेल में अपनी सजा के दौरान उसे पता चलता है कि उसकी एक बेटी है जो लखनऊ के एक अनाथालय

Bholaa Movie Review: फुल पैसा वसूल है भोला, एक्शन लवर्स को आ जाएगा मजा

Article Advertisement

अजय देवगन की फिल्म भोला फाइनली रिलीज हो चुकी है. साउथ की फिल्म कैथी के इस ऑफीशियल हिंदी रीमेक का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था...तो चलिए जानते हैं कैसी है भोला. अजय देवगन यानी कि भोला दस साल बाद जेल से रिहा हो रहा है. जेल में अपनी सजा के दौरान उसे पता चलता है कि उसकी एक बेटी है जो लखनऊ के एक अनाथालय में रहती है. अब भोला के मन में यही एक खयाल है कि वह जेल से निकलते ही अपनी बच्ची से मिलेगा. कहानी में एंट्री होती है तब्बू की. तब्बू पुलिस में है और उसने एक बड़े गिरोह का माल पकड़ा है. तब्बू ने वह माल किसी खुफिया जगह पर छिपा दिया है. इस माल पर दीपक डोब्रियाल की नजर है. वह अपना माल वापस पाना चाहता है. वह पुलिस के साथ गेम खेलता है और तब्बू को अकेला कर लेता है. अब इसी ट्विस्ट एंड टर्न से भरी कहानी में अजय देवगन की एंट्री होती है और आता है जबरदस्त एक्शन. अजय देवगन ने ही संभाली है डायरेक्शन की कमान भोला में अजय देवगन ने डायरेक्शन की जिम्मेदारी भी संभाली है. अजय दर्शकों की नब्ज पहचानते हैं और इस फिल्म में हर वो चीज है जो दर्शकों को थियेटर तक खींचने में मददगार होती है. इमोशन है, धमाकेदार एक्शन हैं, ट्विस्ट और टर्न हैं. सब कुछ ठीक है लेकिन और बेहतर होता अगर अजय थोड़ा बैलेंस रहते. एक्शन सीन्स की ऐसी भरमार है कि वह इमोशनल टच पर भारी पड़ता है. अब एक हीरो और 10 गुंडों की भिड़ंत थोड़ा लॉजिक से परे लगती है. हम साउथ की फिल्मों में तो यह सब इंजॉय करते हैं लेकिन वही चीज बॉलीवुड में अटपटी लगती है. क्योंकि हमने इस तरह के सीन्स को केवल साउथ से जोड़कर ही देखा है.   फिल्म की शुरुआत से लेकर क्लाइमैक्स तक आपको गाड़ी, ट्रक, बाइक हवा में उड़ते नजर आएंगे. कुछ एक आद इमोशनल सीन हैं लेकिन एक्शन के रोमांच में आप इन्हें भूल ही जाएंगे. फिल्म में भोला के कैरेक्टर की स्टोरी को ठीक से स्टैबलिश नहीं किया गया है. हो सकता है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में भोला की कहानी पर फोकस हो. इस फिल्म को 3डी में देखना एक जबरदस्त एक्सपीरियंस होगा. अगर आप एक्शन के शौकीन हैं तो आपको यह फिल्म फुल पैसा वसूल लगेगी. हां पहले ही बता दें कि बैग्राउंड म्यूजिक थोड़ा लाउड है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read