Bigg Boss 18 में होगा वो जो अब तक नहीं हुआ, Salman Khan का शो तोड़ेगा अपना ही रिकॉर्ड टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस अब अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।
कहा जा रहा है कि इस बार अगर शो में ये नया अपडेट होता है, तो शो के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा।
आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये नया अपडेट?
Bigg Boss 18, Salman Khan: टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस अक्सर चर्चा में बना रहता है।
आने वाले कुछ ही दिनों में शो शुरू होने वाला है, तो जाहिर है कि इसको लेकर लोगों में एक्साइटमेंट लेवल सातवें आसमान पर होगी।
लोगों को शो के 18वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है।
हर रोज शो को लेकर कुछ ना कुछ नया अपडेट आ ही जाता है।
हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि ये शो अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।
शो के लेटेस्ट अपडेट से ऐसा ही कुछ हिंट मिला है।
आखिर क्या है वो नया अपडेट?
आइए जानते हैं… बिग बॉस तोड़ेगा अपना ही रिकॉर्ड दरअसल, शो को लेकर आए हालिया अपडेट की बात करें तो इसमें बताया गया है और रिपोर्ट्स हैं कि इस बार शो में 16 या 17 नहीं बल्कि 20 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे, जो अपने आपमें बड़ी बात है।
साथ ही अगर ऐसा होता है तो शो का ये सीजन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकता है क्योंकि ये सीजन अब तक का सबसे ज्यादा कंटेस्टेंट के साथ शुरू होने वाला सीजन होगा।
हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं और ये बस रिपोर्ट्स और बातों के आधार पर कहा जा रहा है।
शो को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट हाल ही में सलमान खान को बिग बॉस 18 के सेट पर देखा गया था, जिसके बाद से फैंस में शो के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
साथ ही अगर इस बार के कंटेस्टेंट की बात करें शो के लिए कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार शो में मीरा देवस्थाले, समीरा रेड्डी, अनिता हसनंदानी, टीवी एक्टर धीरज धूपर, कॉमेडियन चंदन प्रभाकर, सुनील कुमार, शहीर शेख, सुरभि ज्योति, फैसल शेख, जान खान बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं।
कब शुरू होगा बिग बॉस का 18वां सीजन?
इसके साथ ही अगर शो के शुरू होने की बात करें तो रिपोर्ट्स हैं कि इस बार यानी बिग बॉस 18, 5 अक्टूबर 2024 से शुरू किया जाएगा।
इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे और घरवालों की क्लास लगाएंगे।
हालांकि इन दिनों सलमान अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं।
हाल ही में सलमान को एक इवेंट में देखा गया था, जहां वो अपनी पसलियों की चोट से परेशान नजर आए थे, जिसके बाद उनकी सेहत को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया।
हालांकि सच्चाई सामने आने के बाद फैंस को भाईजान की चिंता हुई और लोगों ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।
Article Advertisement
Entertainment
Bigg Boss 18 में होगा वो जो अब तक नहीं हुआ, Salman Khan का शो तोड़ेगा अपना ही रिकॉर्ड
Bigg Boss 18 में होगा वो जो अब तक नहीं हुआ, Salman Khan का शो तोड़ेगा अपना ही रिकॉर्ड टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस अब अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि इस बार अगर शो में ये नया अपडेट होता है, तो शो के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये नया अपडेट

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
नानी की The Paradise ने पहले हफ्ते में मचाया धमाल, 150 करोड़ के पार कमाई; आलोचनाओं पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास

Entertainment
OTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीज

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
