अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Entertainment

Bigg Boss OTT 3 में Sai Ketan Rao क्यों हुए ट्रोल? लवकेश और विशाल से क्या पड़ा पंगा?

Bigg Boss OTT 3 में Sai Ketan Rao क्यों हुए ट्रोल? लवकेश और विशाल से क्या पड़ा पंगा? बिग बॉस ओटीटी के घर में इन दिनों सभी कंटेस्टेंट्स की गेम खुलकर बाहर आ गई है। घर में दो ग्रुप भी अब साफ-साफ देखे जा रहे हैं। इसी बीच साई केतन राव जो घर में अब तक काफी शांत नजर आ रहे थे उनका विक्राल रूप देखने को मिल र

Bigg Boss OTT 3 में Sai Ketan Rao क्यों हुए ट्रोल? लवकेश और विशाल से क्या पड़ा पंगा?

Article Advertisement

Bigg Boss OTT 3 में Sai Ketan Rao क्यों हुए ट्रोल? लवकेश और विशाल से क्या पड़ा पंगा? बिग बॉस ओटीटी के घर में इन दिनों सभी कंटेस्टेंट्स की गेम खुलकर बाहर आ गई है। घर में दो ग्रुप भी अब साफ-साफ देखे जा रहे हैं। इसी बीच साई केतन राव जो घर में अब तक काफी शांत नजर आ रहे थे उनका विक्राल रूप देखने को मिल रहा है। जी हां पहले लवकेश और अब विशाल, दोनों से ही साई केतन की भयंकर लड़ाई हो गई। क्या है पूरा मामला देखिए रिपोर्ट में।   बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इन दिनों काफी बवाल देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स लगातार एक दूसरे से भिड़ रहे हैं, कभी टास्क के दौरान तो कभी किचन में खाना बनाने के मुद्दे को लेकर घरवाले एक दूसरे के खिलाफ हो रहे हैं। अब हाल ही में साई केतन राव और लवकेश कटारिया के बीच खूब गाली-गलोच देखने को मिला और अब साई लवकेश के दोस्त विशाल पांडे से भी भिड़ गए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर साई केतन राव को भयंकर ट्रोल किया जा रहा है। विशाल को साई केतन ने दिया धक्का एक टास्क के दौरान साई केतन राव की विशाल पांडे के साथ बहस इस हद तक बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे को धक्का मार दिया। बिग बॉस के घर में हिंसा अलाउड नहीं है वैसे तो घर का एक अहम नियम है लेकिन इन दिनों ऐसा लगता है कि ये रूल बस कहने का ही है। घर में कंटेस्टेंट एक दूसरे के खिलाफ हिंसा और बल का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विशाल और साई के बीच बात इतनी बढ़ गई कि बिग बॉस को लाइव फीड भी बंद करनी पड़ी।   साई केतन और लवकेश के बीच गाली-गलौज साई केतन राव और लवकेश कटारिया के बीच भी एक मुद्दे को लेकर बहस हुई। देखते ही देखते साई केतन और लवकेश के बीच बात इतनी बढ़ गई कि साई केतन ने लवकेश को गाली दे दी। इसके बाद लवकेश ने भी साई को गंदी गाली दे दी। साई केतन से ये सुनकर रहा नहीं गया और वो लवकेश को सीधा मारने चले गए। वो तो अगर बीच में रणवीर शौरी नहीं आते तो साई केतन लवकेश को मार ही देते। इसके बाद भी साई का गुस्सा कम नहीं हुआ। उन्हें बाकी कंटेस्टेंटस शांत कराते रहे लेकिन साई ने घर की कुर्सी भी उठाकर जमीन पर पटक दी।   सोशल मीडिया पर साई केतन हुए ट्रोल गेम में जिस तरह से साई केतन अब अपना रौद्र रूप दिखा रहे हैं उसे देखने के बाद फैंस भी अब उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। साई केतन को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लवकेश कटारिया के फैंस भी साई केतन को जमकर गालियां दे रहे हैं। Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao Getting Trolled

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read