अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Entertainment

Bigg Boss OTT 3: पति के साये में दबे Kritika Malik के ‘अरमान’, इन 5 वजहों से बनीं Weak कंटेस्टेंट

Bigg Boss OTT 3: पति के साये में दबे Kritika Malik के ‘अरमान’, इन 5 वजहों से बनीं Weak कंटेस्टेंट   बिग बॉस ओटीटी 3 को शुरू हुए अब 1 महीना हो गया है, हालांकि अब भी कुछ कंटेस्टेंट हैं जो अपनी गेम खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं। कृतिका मलिक जैसे कंटेस्टेंट्स अभी भी अपनी गेम ऑडियंस को नहीं दिखा पा रही

Bigg Boss OTT 3: पति के साये में दबे Kritika Malik के ‘अरमान’, इन 5 वजहों से बनीं Weak कंटेस्टेंट

Article Advertisement

Bigg Boss OTT 3: पति के साये में दबे Kritika Malik के ‘अरमान’, इन 5 वजहों से बनीं Weak कंटेस्टेंट   बिग बॉस ओटीटी 3 को शुरू हुए अब 1 महीना हो गया है, हालांकि अब भी कुछ कंटेस्टेंट हैं जो अपनी गेम खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं।

Article Advertisement

कृतिका मलिक जैसे कंटेस्टेंट्स अभी भी अपनी गेम ऑडियंस को नहीं दिखा पा रही हैं। आखिर ऐसा किन-किन वजहों से कहा जा रहा है, इस रिपोर्ट में जानिए बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इन दिनों खूब बवाल हो रहा है। घर में कंटेस्टेंट्स खुलकर एक दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। अब घर में दो ग्रुप्स भी बन गए हैं और घरवाले बस ग्रुप्स के मुताबिक ही अपनी गेम खेल रहे हैं। अब शो को पूरा एक महीना हो चुका है ऐसे में कंटेस्टेंट के असली चेहरे भी खुलकर सामने आ गए हैं। कौन सा घरवाला गेम के मुताबिक कितना अच्छा खेल रहे है अब वो एक महीने के बाद जज किया जा सकता है। अरमान मलिक, सना मकबूल, रणवीर शौरी, विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, साई केतन राव की गेम जहां साफ नजर आ रही है वहीं कृतिका मलिक, नेजी, सना सुल्तान जैसे कंटेस्टेंट्स को देखकर समझ ही नहीं आ रहा है कि वो खुद की गेम कब तक ऑडियंस को दिखाएंगे। कृतिका मलिक की अब तक पति अरमान की वजह से गेम खुलकर सामने नहीं आ रही हैं। कृतिका मलिक की कोई गेम नहीं शो में कृतिका मलिक की अब तक खुद की कोई गेम देखने को नहीं मिली है। ऐसा लग रहा है कि वो बस अरमान के कहने पर ही चल रही हैं। हर तरह से कृतिका मलिका अरमान की बस पूंछ बनकर रह गई हैं। जो-जो और जैसे-जैसे उन्हें अरमान द्वारा करने के लिए कहा जाता है कृतिका बिल्कुल वैसे ही कर रही हैं। वो खुद का दिमाग नहीं चला रही हैं।   कृतिका सिर्फ चाय बनाते आती हैं नजर शो में अब कृतिका या तो बस दूसरे ग्रुप यानी सना मकबूल, विशाल या लवकेश की बुराई करते हुए नजर आती हैं या फिर वो किचन में अरमान मलिक और कुछ सदस्यों के लिए चाय बनाते नजर आती हैं। अरमान मलिक को बहुत बार कहते हुए देखा गया है कि कृतिका जाकर चाय बना दे। कृतिका भी बस हां में हां मिलाकर वहीं कर देती हैं जो उन्हें उनके पति अरमान कहते हैं। कृतिका को प्रेयोरिटी नहीं देते अरमान हेड ऑफ हाउस बनने के बाद अरमान मलिक को लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस की तरफ से गार्डन में रखे चिप्स की चाबी दी गई। ऐसे में अरमान से बिग बॉस ने एक सदस्य को चुनने के लिए कहा जो उनका फेवरेट है और जिसके साथ वो चिप्स शेयर करेंगे। जैसे ही इस बात का अनाउंसमेंट हुआ सभी कंटेस्टेंट्स को लगा कि अरमान तो पक्का कृतिका को ही चुनेंगे लेकिन उन्होंने रणवीर शौरी को चुना। कृतिका को कोई सीरियस नहीं लेता घर में कृतिका जब भी किसी को मुद्दे पर कुछ कहते हुए नजर आती हैं तो सामने वाला उनकी बात को बिल्कुल भी सीरियस नहीं लेता। शो में कई बार कृतिका की खुद रणवीर शौरी बेइज्जती कर चुके हैं लेकिन अरमान वहां होने के बावजूद अब तक कुछ नहीं कह पाए। साफ है अरमान यहां पर अपनी गेम खेल रहे हैं चाहे उसके लिए उनकी पत्नी कृतिका की ही बलि चढ़ जाए।   कृतिका के लिए अरमान नहीं लेते स्टैंड शो में एक बार को छोड़ दें जिस दौरान अरमान ने विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया था क्योंकि उन्होंने कृतिका को लेकर कुछ बोल दिया था। इस मामले को छोड़कर अरमान कहीं पर भी कृतिका मलिक के लिए कोई स्टैंड लेते हुए नजर नहीं आते। वो कई जगहों पर अपना खुद का गेम खेलते हुए ही नजर आते हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read