Bigg Boss OTT 3: कंटेस्टेंट्स ने किसे बताया घर की पनौती?
Priyanka Chahar के सामने ही हो गया बवाल Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इन दिनों खूब बवाल देखने को मिल रहा है।
हाल ही में घरवालों ने नॉमिनेशन टास्क को अंजाम दिया।
इस बार घर से बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं जिनमें से कोई एक कंटेस्टेंट फिनाले से पहले ही बेघर हो जाएगा।
अब घर के अंदर बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी और एक्टर तुषार कपूर पहुंचे हैं।
दोनों ने घर में जाकर कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की।
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में कंटेस्टेंट्स की गेम अब खुलकर सामने आने लगी है।
घर में साफ तौर पर दो ग्रुप्स बने हुए हैं, जो कि हर टास्क और एक्टिविटी में जाहिर भी हो जाता है।
घर के अंदर अभी हाल ही में बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी और तुषार कपूर पहुंचे।
अपनी सीरीज ’10 जून की रात’ को प्रमोट करने के लिए प्रियंका और तुषार ने घर में एंट्री की।
इस दौरान दोनों ने कंटेस्टेंट्स से काफी बातें कीं।
ऐसी खबरें थीं कि प्रियंका और तुषार अपने साथ-साथ किसी एक घरवाले को भी बाहर ले जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
प्रियंका और तुषार ने घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें उन्हें घर की पनौती का नाम लेने के लिए कहा गया।
दरअसल इस सीरीज की थीम ही कुछ ऐसी है।
इसमें तुषार कपूर प्रियंका की जिंदगी की पनौती बनकर उनकी नाक में दम करते हुए नजर आएंगे।
इसलिए दोनों ने घरवालों को कुछ इसी तरह का टास्क दिया।
अरमान पर भड़क गईं सना मकबूल सबसे पहले अरमान मलिक से पूछा गया कि उनके हिसाब से घर की पनौती कौन है?
इस पर अरमान ने कहा कि घर की पनौती तो सिर्फ एक ही हो सकती है और वो हैं सना मकबूल, क्योंकि उनकी वजह से ही हमारे घर का राशन गया।
इसके अलावा घर का गैस भी इन्हीं की वजह से बंद रहा।
यहां तक तो फिर भी ठीक था इसके बाद अरमान मलिक ने कहा कि शिवानी कुमारी का एविक्शन भी इन्हीं की वजह से हुआ है।
अरमान की इस बात पर सना मकबूल भड़क गईं।
उन्होंने कहा कि आप ये कैसे कह सकते हैं कि मेरी वजह से शिवानी बाहर हुई है?
अरमान ने कहा मुझे तो ऐसा ही लगता है कि आपकी वजह से ही शिवानी को घर से जाना पड़ा।
कंटेस्टेंट्स ने इसे बताया घर की पनौती साई केतन राव, रणवीर शौरी, अरमान मलिक और कृतिका मलिक सभी ने मिलकर सना मकबूल को ही घर का पनौती घोषित किया।
सभी ने बारी-बारी से यही कारण दिया कि सना की वजह से घर का राशन चला गया था और बिग बॉस ने गैस सप्लाई भी बंद कर दी थी।
वहीं सना मकबूल ने भी सभी की बातें ध्यान से सुनकर एक्सेप्ट किया कि ठीक है राशन और गैस के मामले को लेकर बात है तो मैं एक्सेप्ट करती हूं कि मेरी वजह से घरवाले भूखे रहे हैं।
Article Advertisement
Entertainment
Bigg Boss OTT 3: कंटेस्टेंट्स ने किसे बताया घर की पनौती? Priyanka Chahar के सामने ही हो गया बवाल
Bigg Boss OTT 3: कंटेस्टेंट्स ने किसे बताया घर की पनौती? Priyanka Chahar के सामने ही हो गया बवाल Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इन दिनों खूब बवाल देखने को मिल रहा है। हाल ही में घरवालों ने नॉमिनेशन टास्क को अंजाम दिया। इस बार घर से बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं जिनमें स

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
नानी की The Paradise ने पहले हफ्ते में मचाया धमाल, 150 करोड़ के पार कमाई; आलोचनाओं पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास

Entertainment
OTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीज

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
