अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

2024 में लोकसभा चुनाव..सीएम नीतीश ने खेला बड़ा दांव, दशरथ नंदन राम को मिलेगी जनक नंदनी सीता से चुनौती !

2024 में लोकसभा चुनाव..सीएम नीतीश ने खेला बड़ा दांव, दशरथ नंदन राम को मिलेगी जनक नंदनी सीता से चुनौती !   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देकुली धाम में 11.29 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटकीय सुविधाओं के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।   लोकसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा दांव खेला ह

2024 में लोकसभा चुनाव..सीएम नीतीश ने खेला बड़ा दांव, दशरथ नंदन राम को मिलेगी जनक नंदनी सीता से चुनौती !

Article Advertisement

2024 में लोकसभा चुनाव..सीएम नीतीश ने खेला बड़ा दांव, दशरथ नंदन राम को मिलेगी जनक नंदनी सीता से चुनौती !   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देकुली धाम में 11.29 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटकीय सुविधाओं के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

Article Advertisement

  लोकसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा दांव खेला है। और सियासी मैदान में राम के बदले सीता को लेकर आए हैं। एक तरफ पीएम मोदी अगले साल जनवरी में राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। तो वहीं उससे पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी में जानकी मंदिर का शिलान्यास कर भाजपा को सकते में डाल दिया है। और अब आगामी लोकसभा चुनाव में श्रीराम को मां सीता से चुनौती मिलने वाली है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी के पुनौराधाम मंदिर परिसर के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुनौराधाम परिसर एवं सीताकुंड का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने पुनौराधाम मंदिर के विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि मंदिर प्रांगण में स्थित सीताकुंड को ठीक ढंग से विकसित करें। उसका सौंदर्यीकरण बेहतर तरीके से कराएं। विकास कार्य पूर्ण होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। यहां आकर उन्हें प्रसन्नता की अनुभूति होगी। पुनौराधाम मंदिर में सीता वाटिका और लव-कुश वाटिका का भी निर्माण होगा। रामायण सर्किट के विशेष स्थानो में पुनौराधाम, बिहार में रामायण सर्किट से जुड़े विशेष स्थानो में से एक है। परिक्रमा पथ का हुआ निर्माण इसके विकास के लिए मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ का निर्माण करवाया गया। जिसमें बलुआ पत्थर का उपयोग कर उत्कृष्ट वास्तुकला का समावेश किया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देकुली धाम में पर्यटकीय सुविधाओं के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। जिसकी लागत 11.29 करोड़ रुपये है। इसके बाद उन्होंने देकुली धाम परिसर में स्थित तालाब का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल-जीवन- हरियाली योजना के तहत तालाब का सौंदर्यीकरण ठीक ढंग से कराने का निर्देश दिया।      

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read