अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को दी खुली चुनौती, इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर दिया बड़ा बयान

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को दी खुली चुनौती, इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर दिया बड़ा बयान   इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गठबंधन के किसी नेता के पास पीएम नरेंद्र मोदी को रोकने की हिम्मत नहीं है।   देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को दी खुली चुनौती, इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर दिया बड़ा बयान

Article Advertisement

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को दी खुली चुनौती, इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर दिया बड़ा बयान   इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गठबंधन के किसी नेता के पास पीएम नरेंद्र मोदी को रोकने की हिम्मत नहीं है।

Article Advertisement

  देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता चली गई और मध्य प्रदेश में भी जादू नहीं चला है, जबकि तेलंगाना में पार्टी अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही है। अब सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट गई हैं। दिल्ली में मंगलवार को विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की बैठक होने वाली है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी है। इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि गठबंधन के किसी नेता के पास पीएम नरेंद्र मोदी को रोकने की हिम्मत नहीं है। अगर किसी में हिम्मत है तो वह कोशिश कर ले। उन्होंने नीतीश कुमार को चैलेंज देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो बिहार के सीएम या राजद के कोई भी नेता वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ ले। सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए नेता बैठक में होने जा रहे शामिल : गिरिराज सिंह गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में विपक्षी दल के नेता सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए शामिल होते हैं। ये नेता अपने गुनाह को छिपाने के लिए गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं सीएम नीतीश कुमार को चुनौती दे रहा हूं कि अगर हिम्मत है तो वाराणसी जाकर लोकसभा चुनाव लड़ ले। किसी नेता में हिम्मत नहीं है। दिल्ली में कल होगी इंडिया गठबंधन की बैठक आपको बता दें कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मंगलवार को बैठक होगी। इसे लेकर विपक्षी दलों के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन होगा। साथ ही केंद्र की सत्ता से मोदी सरकार को हटाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read