JDU की बैठक में ललन सिंह का इस्तीफा, अब नीतीश कुमार होंगे नए अध्यक्ष बिहार की राजनीति में बड़ा उठापटक देखने को मिला है।
ललन सिंह ने जेडीयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
अब नीतीश कुमार ही पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे।
Politics
JDU की बैठक में ललन सिंह का इस्तीफा, अब नीतीश कुमार होंगे नए अध्यक्ष
JDU की बैठक में ललन सिंह का इस्तीफा, अब नीतीश कुमार होंगे नए अध्यक्ष बिहार की राजनीति में बड़ा उठापटक देखने को मिला है। ललन सिंह ने जेडीयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब नीतीश कुमार ही पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे। बिहार की राजनीति में अटकलों और अफवाहों पर विराम लग गया है। दिल्ली में हुई जेडी

Article Advertisement
Article Advertisement
बिहार की राजनीति में अटकलों और अफवाहों पर विराम लग गया है।
दिल्ली में हुई जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
अब सीएम नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभालेंगे।
ललन सिंह ने इस बैठक में पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा था।
इस पर पार्टी के सभी नेताओं ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जता दी, लेकिन अब नीतीश कुमार को ही फैसला लेना है।
जेडी (यू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मीडिया से कहा कि ललन सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से कहा कि वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में व्यस्त रहेंगे।
इस पर ललन सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और नीतीश कुमार ने उनके इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया है।
पार्टी ने नीतीश कुमार को नया अध्यक्ष बनाने का फैसला किया, लेकिन अब उन्हें ही निर्णय लेना है कि वे पार्टी के प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे या नहीं।
लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश का बड़ा दांव लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नीतीश कुमार ने बड़ा दांव चला है।
उन्होंने पार्टी की कमान अपने पास ले ली है।
इसके पीछे भी बड़ी वजह है।
इंडिया गठबंधन के तहत इस बार सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
ऐसे में वे अब खुद पार्टी को लेकर कोई भी फैसला ले सकते हैं।
वहीं, ललन सिंह इस बार लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं, इसलिए उनसे पार्टी की जिम्मेदारी ले ली है, ताकि वे अपना पूरा समय चुनाव में लगा सके।
मीटिंग में एक साथ नजर आए थे नीतीश-ललन सिंह नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई।
इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह, केसी त्यागी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
इस मीटिंग के लिए नीतीश कुमार और ललन सिंह एक गाड़ी से साथ-साथ आए थे।
मीटिंग में भी नीतीश कुमार और ललन सिंह की कुर्सी अगल-बगल लगी थी और दोनों एक साथ बैठे थे।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
