जदयू नेता श्रवण कुमार का बड़ा बयान, कहा- बिहार मॉडल पर चलता है देश लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. वहीं, भाजपा के विपरीत इंडिया गठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है. लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. वहीं, भाजपा के विपरीत इंडिया गठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है. पिछले काफी समय से इसे लेकर बिहार में जदयू सीट बंटवारे को लेकर लगातार बोलती नजर आ रही है. जहां जदयू ने पहले ही यह क्लियर कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में बिहार से उन्हें 17 सीटों पर चुनाव लड़ना है क्योंकि 2019 लोकसभा चुनाव में भी जदयू ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 16 सीटों पर दर्ज हासिल की थी. वहीं, दूसरी तरफ अभी तक सीट बंटवारे की घोषणा नहीं की गई है. एक बार फिर बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया से बात की और कहा कि सीट बंटवारे में देरी हो रही है. वहीं, सीट बंटवारा जल्द से जल्द हो जाए इसके लिए सभी को कोशिश करनी चाहिए. सीट बंटवारे में देरी से हो सकती है मुश्किल श्रवण कुमार ने यह भी कहा कि सीट बंटवारे में देरी से मुश्किल हो सकती है. इसका हल जल्द से जल्द निकालना चाहिए. बड़े नेताओं का शिड्यूल रहता है लेकिन सीट शेयरिंग के मसले को प्राथमिकता से लेते हुए इस पर काम करना चाहिए. जिसको जिस दल से बात करनी है बैठ कर करें. विलंब तो हो रहा है, लेकिन इसकी वजह क्या है, यह कहना मुश्किल है. इसके साथ ही श्रवण कुमार ने राम मंदिर को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बीजेपी वाले राम को हाईजैक करने में लगे हुए हैं. वहीं, चुनाव खत्म होने के बाद कोई राम मंदिर नहीं जाएंगे. 'बिहार मॉडल पर देश चलता है' आपको बता दें कि एमपी के सीएम मोहन यादव बिहार दौर पर आने वाले हैं. इस पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है, कोई भी कहीं भी जा सकता है और प्रचार कर सकता है. वहीं, 22 जनवरी को यूपी में छुट्टी पर श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार यूपी मॉडल को फॉलो नहीं करता. बिहार के मॉडल पर देश चलता है. आगे श्रवण कुमार ने कहा कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो 2 साल में 94 लाख लोगों को पक्का मकान नीतीश सरकार देगी.
Article Advertisement
Politics
जदयू नेता श्रवण कुमार का बड़ा बयान, कहा- बिहार मॉडल पर चलता है देश
जदयू नेता श्रवण कुमार का बड़ा बयान, कहा- बिहार मॉडल पर चलता है देश लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. वहीं, भाजपा के विपरीत इंडिया गठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है. लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
