अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

‘नीतीश बाबू’ के लिए आसान नहीं होगा मंत्रिमंडल विस्तार, शपथ ग्रहण के बाद अब आगे क्या?

‘नीतीश बाबू’ के लिए आसान नहीं होगा मंत्रिमंडल विस्तार, शपथ ग्रहण के बाद अब आगे क्या? बिहार में कुल 243 विधायक हैं, जिनमें से करीब 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल कुल 9 लोगों ने शपथ ली है। आगे मंत्रिमंडल विस्तार होना है।   बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अगर आपको ऐसा लग रहा है क

‘नीतीश बाबू’ के लिए आसान नहीं होगा मंत्रिमंडल विस्तार, शपथ ग्रहण के बाद अब आगे क्या?

Article Advertisement

‘नीतीश बाबू’ के लिए आसान नहीं होगा मंत्रिमंडल विस्तार, शपथ ग्रहण के बाद अब आगे क्या? बिहार में कुल 243 विधायक हैं, जिनमें से करीब 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल कुल 9 लोगों ने शपथ ली है। आगे मंत्रिमंडल विस्तार होना है।

Article Advertisement

  बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अगर आपको ऐसा लग रहा है कि अब राज्य में राजनीतिक संकट टल गया है तो यह आपकी भूल है। राज्य में अभी नवनिर्मित सरकार की अग्निपरीक्षा यानि मंत्रिमंडल विस्तार बाकी है। एनडीए इस बार अपने मंत्रिमंडल गठन में राज्य के अलग-अलग वर्गों और पार्टियों को किस तरह संतुष्ट करेगी यह देखने वाली बात होगी। मंत्रिमंडल विस्तार में यहां फंसेगा पेंच जानकारी के अनुसार बिहार की कुल 243 विधायकों में करीब 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल कुल 9 लोगों ने शपथ ली है। जिसमें एक सीमएम और दो डिप्टी सीएम शामिल है। अभी 28 लोग और मंत्रिमंडल में शामिल किए जानें हैं। यहां बता दें कि बिहार की पिछली सरकार में कुल 31 मंत्री थी। अब अंदरखाते जदयू, बीजेपी और अन्य पार्टियां अपने विधायक को किसी तरह मंत्री पद या स्वतंत्र प्रभार दिलवा सरकार में खुद को मजबूत करने की जुगत में लगी है। ऐसे में बिहार कुर्मी, यादव, महादलित और अतिपिछड़ा वर्ग को सरकार किस तरह साथ लेकर लोकसभा चुनाव 2024 का रास्ता तय करती है, भविष्य में यह देखने वाली बात होगी।   बिहार के पूरे गणित को समझिए जानकारी के अनुसार बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट हैं। इन सीटों में कुल 79 सीटों पर आरजेडी के विधायक हैं। इसके बाद 78 सीटों पर बीजेपी और 45 सीटों पर जेडीयू काबिज है। इसके अलावा सीपीआई (एम-एल) पर 12 और हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) (HAM) के पास 4 सीट हैं। अब एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, हम, लोक जनशक्ति पार्टी समेत अन्य पार्टियों ने एक साथ आकर सरकार बनाई गई। शपथ ग्रहण में विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बना एनडीए ने भूमिहारों को साध लिया है वहीं, सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाकर बिहार के पिछड़ा वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read