अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

आज ED के सामने लालू प्रसाद यादव की पेशी, कल तेजस्वी से पूछे जाएंगे सवाल

आज ED के सामने लालू प्रसाद यादव की पेशी, कल तेजस्वी से पूछे जाएंगे सवाल बिहार के लैंड फॉर जॉब स्कैम केस की जांच करने के लिए ED की टीम पटना पहुंच चुकी है, जानिए केस में अब तक क्या हुआ और आगे क्या होगा?   बिहार में सियासी उठापटक करते हुए जहां नीतीश कुमार ने लालू-तेजस्वी को झटका दिया। तेजस्वी यादव

आज ED के सामने लालू प्रसाद यादव की पेशी, कल तेजस्वी से पूछे जाएंगे सवाल

Article Advertisement

आज ED के सामने लालू प्रसाद यादव की पेशी, कल तेजस्वी से पूछे जाएंगे सवाल बिहार के लैंड फॉर जॉब स्कैम केस की जांच करने के लिए ED की टीम पटना पहुंच चुकी है, जानिए केस में अब तक क्या हुआ और आगे क्या होगा?   बिहार में सियासी उठापटक करते हुए जहां नीतीश कुमार ने लालू-तेजस्वी को झटका दिया।

Article Advertisement

तेजस्वी यादव की डिप्टी CM की कुर्सी गई, वहीं आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने लालू प्रसाद यादव की पेशी ने परिवार को परेशानी में डाल रखा है। दिल्ली से ED के साउथ जोन की टीम पटना पहुंच चुकी है। सवालों की सूची भी तैयार है। ED की चार्जशीट में लालू-तेजस्वी का नाम नहीं सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव पर कथित जमीन के बदले रेलवे में नौकरी दिलाने के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप हैं, लेकिन अभी तक तक केस में इन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है। केस में पहले दर्ज हो चुकी चार्जशीट में भी दोनों का नाम नहीं है, बल्कि सिर्फ पूछताछ के लिए लालू को समन भेजकर 29 जनवरी को ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया। वहीं तेजस्वी यादव को कल 30 जनवरी को बुलाया गया है।     पहली चार्जशीट में राबड़ी समेत 7 लोग आरोपी बता दें कि केस में एक चार्जशीट दायर हो चुकी है, जिसमें लालू प्रसाद यावद की बेटी हेमा देवी, दूसरी बेटी राज्यसभा सांसद मीसा भारती, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत कुल 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है। 2 दिन पहले दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लालू की पत्नी राबड़ी और दोनों बेटियो को 9 फरवरी को तलब किया है। उन सभी आरोपियों को कोर्ट में फिजिलकल पेश होने के आदेश दिए गए हैं, जिनके नाम चार्जशीट में शामिल हैं। लालू-राबड़ी और तेजस्वी चल रहे जमानत पर गौरतलब है की लैंड फॉर जॉब मामले की जांच CBI और ED दोनों कर रही हैं। CBI केस में 3 चार्जशीट फाइल कर चुकी है। लालू प्रसाद यादव , राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को अक्टूबर 2023 में CBI मामले में निचली अदालत से जमानत मिल चुकी है। वहीं ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पिछले दिनों पहली चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें कारोबारी अमित कात्याल, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, हृदयानंद चौधरी का नाम है। ईडी ने 2 कंपनियों को भी आरोपी बनाया है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read