लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में ‘बदलाव’ भाजपा की बड़ी जीत!
सरकार बनने पर क्या बोले पीएम मोदी?
बिहार में राजनीतिक संकट के बीच हुए सत्ता परिवर्तन ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा की स्थिति को और मजबूत कर दिया है।
लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ महीने ही बाकी हैं और इससे ठीक पहले भाजपा बिहार की सत्ता में भी आ गई है।
2022 में भाजपा से नाता तोड़ने वाले नीतीश कुमार रविवार को फिर भगवा दल के साथ आ गए।
इसके साथ ही राज्य में राजद-जदयू के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के स्थान पर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार बन गई है।
नीतीश कुमार ने आज ही 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।
इसके साथ ही उन्होंने नीतीश को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई भी दी।
18 महीने पहले एनडीए से अलग हुए थे नीतीश प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि मुझे पूरा भरोसा है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के लोगों की सेवा करेगी।
बता दें कि नीतीश कुमार ने यह कहते हुए आज सुबह इस्तीफा दे दिया था कि विपक्षी इंडिया गठबंधन और महागठबंधन में कुछ ठीक नहीं चल रहा था।
बता दें कि महज 18 महीने पहले ही नीतीश ने भाजपा का साथ छोड़ा था और राजद के साथ मिलकर नई सरकार बनाई थी।
अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने फिर पलटी मारी है।
इसे लेकर विपक्षी दलों की कैसी रही प्रतिक्रिया बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा को धन्यवाद कहा है कि वह नीतीश की पार्टी जदयू को अपने साथ ले गई है।
उन्होंने नीतीश को थका हुआ मुख्यमंत्री बताया और कहा कि उनके पास कोई विजन नहीं है।
वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीतीश कुमार की पलटी को लेकर कहा है कि हमें पहले से पता था कि ऐसा होने वाला है।
उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह के ‘आया राम, गया राम’ बहुत सारे हैं।
Politics
लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में ‘बदलाव’ भाजपा की बड़ी जीत! सरकार बनने पर क्या बोले पीएम मोदी?
लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में ‘बदलाव’ भाजपा की बड़ी जीत! सरकार बनने पर क्या बोले पीएम मोदी? बिहार में राजनीतिक संकट के बीच हुए सत्ता परिवर्तन ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा की स्थिति को और मजबूत कर दिया है। लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ महीने ही बाकी हैं और इससे ठीक पहले भाजपा बिहार की सत्

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Politics
कौन हैं चंद्र कुमार बोस? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है रिश्ता, Gen-Z के लिए बनाएंगे ‘आजाद हिंद पार्टी’

Politics
संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: अमित शाह बोले- पूरी रात चर्चा को तैयार, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


