अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरा336 किमी बक्सर- भागलपुर एक्सप्रेसवे को मंजूरी, बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, 11 हजार निजी नलकूप को बढ़ावाभारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार"इसे कहते हैं राजनीति का समाज पर असर", बिहार में शराबबंदी रहे या खत्म हो? पद्मश्री सुरेंद्र किशोर ने सुनाया...420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाईBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरा336 किमी बक्सर- भागलपुर एक्सप्रेसवे को मंजूरी, बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, 11 हजार निजी नलकूप को बढ़ावाभारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार"इसे कहते हैं राजनीति का समाज पर असर", बिहार में शराबबंदी रहे या खत्म हो? पद्मश्री सुरेंद्र किशोर ने सुनाया...420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाई

Article Advertisement

boloindia.in
Politics

क्या बिहार में मांझी बिगाड़ेंगे खेल? JDU प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान

क्या बिहार में मांझी बिगाड़ेंगे खेल? JDU प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान झारखंड के बाद बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें जीतन राम मांझी पर हैं।   बिहार में अभी राजनीतिक संकट खत्म नहीं हुआ है। नीतीश कुमार ने भले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली, लेकिन

क्या बिहार में मांझी बिगाड़ेंगे खेल? JDU प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान
क्या बिहार में मांझी बिगाड़ेंगे खेल? JDU प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान झारखंड के बाद बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें जीतन राम मांझी पर हैं।   बिहार में अभी राजनीतिक संकट खत्म नहीं हुआ है। नीतीश कुमार ने भले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती फ्लोर टेस्ट है। फ्लोर टेस्ट को लेकर इंडिया गठबंधन भी दांव चल रहा है। सत्ता और विपक्ष दोनों की नजरें जीतन राम मांझी पर हैं। इस बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने जीतन राम मांझी को लेकर कहा कि वे एनडीए में ही रहेंगे। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनने से पहले आरजेडी और कांग्रेस ने हम के संयोजक जीतन राम मांझी को सीएम पद का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद जीतन राम मांझी ने एनडीए की सरकार में दो मंत्री पद की मांग की, लेकिन सिर्फ उनके बेटे संतोष सुमन ही मंत्री बनाए गए हैं। ऐसे में सबको लग रहा है कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी कोई बड़ा खेल कर सकते हैं।   मांझी के नाम में राम है : जेडीयू नेता जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जीतन राम मांझी द्वारा खेल बिगाड़े के सवाल पर कहा कि उनके नाम में ही राम है और वे पूरे राममय हैं। वे कोई फैसला एनडीए के खिलाफ नहीं लेंगे। मांझी एनडीए के साथ ही रहकर मजबूती से अपना फैसला लेंगे। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मांझी को सीएम पद का ऑफर दिया था, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वे बदलने वाले नहीं हैं। एनडीए के पास 128 विधायक हैं : नीरज कुमार जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा द्वारा मांझी के खेल बिगाड़ने के सवाल पर कहा कि सबको बोलने का अधिकार प्राप्त है। हमें 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। फ्लोर टेस्ट के दौरान जीतन राम मांझी कोई खेल नहीं करेंगे। आपको बता दें कि बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट है, जिसमें नीतीश की सरकार अपना बहुमत साबित करेगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read