अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

दलालों की गोद में फिर बैठ गए…, Nitish Kumar का नाम लिए बिना तेजस्वी की बहन का CM पर तंज

दलालों की गोद में फिर बैठ गए…, Nitish Kumar का नाम लिए बिना तेजस्वी की बहन का CM पर तंज फ्लोर टेस्ट के दौरान तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्या ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव को आशीर्वाद भी दिया।   बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट क

दलालों की गोद में फिर बैठ गए…, Nitish Kumar का नाम लिए बिना तेजस्वी की बहन का CM पर तंज

Article Advertisement

दलालों की गोद में फिर बैठ गए…, Nitish Kumar का नाम लिए बिना तेजस्वी की बहन का CM पर तंज फ्लोर टेस्ट के दौरान तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्या ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव को आशीर्वाद भी दिया।

Article Advertisement

  बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में नीतीश कुमार को दशरथ भी कहा। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि आपके आसपास कई कैकयी बैठे हैं, जिसे आपको पहचानने की जरूरत है। इसी बीच तेजस्वी यादव के भाषण को लेकर उनकी बहन रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से इशारों-इशारों में नीतीश कुमार को जमकर घेरा। रोहिणी ने एक्स पर दी प्रतिक्रिया   तेजस्वी की बहन रोहिणी ने करीब 12 दिन बाद इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए लिखा- “आईना दिखा दिया ‘उसने’ आज ‘आपको’… ‘आप’ अपना सा मुंह ले के रह गए… ‘आपको’ अपनी फितरत पर न कोई मलाल है… दलालों की गोद में जा कर फिर से बैठ गए।” आगे तेजस्वी (Tejaswi Yadav) के स्पीच पर उन्होंने लिखा- “बातें बिहार की बेहतरी व रोजगार की, प्रण समाजवादी परंपरा के निर्वाह की… परवाह जनता के हक व हकूक की, मुस्कुराते हुए कम बोल कर भी सदन में अपना जलवा बिखेर दिया लालू जी के तेजस्वी ‘संस्कार’ ने… तेजोमय भवः तेजस्वी” नीतीश (Nitish Kumar) ने जीता फ्लोर टेस्ट बता दें, नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ गठबंधन में अपना बहुमत साबित कर दिया है। नीतीश समर्थित एनडीए सरकार ने 129 विधायकों का समर्थन हासिल करते हुए बिहार फ्लोर टेस्ट जीत लिया। फ्लोर टेस्ट के दौरान विश्वास मत को लेकर विपक्ष के वॉकआउट के बीच क्रॉस वोटिंग भी हुई। राजद के तीन विधायकों ने भी नीतीश के समर्थन में मत दिया।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read