RJD सुप्रीमो लालू यादव ने बुलाई अहम बैठक, लिए जा सकते हैं अहम फैसले बिहार में राजनीतिक हलचले थमने का नाम ही नहीं ले रही है. जहां आरजेडी का साथ छोड़कर जेडीयू ने भाजपा का हाथ थामते हुए बिहार में नई सरकार बना ली. बिहार में राजनीतिक हलचले थमने का नाम ही नहीं ले रही है. जहां आरजेडी का साथ छोड़कर जेडीयू ने भाजपा का हाथ थामते हुए बिहार में नई सरकार बना ली. बिहार में एनडीए सरकार की वापसी हो चुकी है. 12 फरवरी को विधानसभा में एनडीए ने विश्वासमत भी हासिल कर लिया. वहीं, इन सबके बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुलाई है. तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर दोपहर तीन बजे के बाद यह बैठक होने वाली है, जिसमें पार्टी के सभी विधायक, सांसद और विधान पार्षद मौजूद रहेंगे. क्या है बैठक का एजेंडा?
इस बैठक का एजेंडा क्या है, फिलहाल उसका खुलासा नहीं किया गया है. हालांकि राज्यसभा चुनाव से पहले जिस तरह से लालू यादव की अध्यक्षता में यह बैठक बुलाई गई है, उससे इसे अहम माना जा रहा है. वहीं, बजट सत्र के दौरान सरकार को घेरने को लेकर रणनीति बनाई जाने पर चर्चा हो सकती है. जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद खुद ही इस बैठक को संबोधित करेंगे औऱ पार्टी नेताओं को चुनाव से पहले टिप्स भी देंगे. बिहार में जिस तरह से सत्ता का परिवर्तन हुआ, उससे आगामी चुनाव लालू-तेजस्वी के लिए बड़ी चुनौती की तरह है. वहीं, राज्यसभा चुनाव से पहले आरजेडी की यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पाला बदलने के बाद लालू-नीतीश आमने-सामने आपको बता दें कि पाला बदलने के बाद पहली बार नीतीश कुमार और लालू यादव आमने-सामने दिखें. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लालू यादव से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी की ओर मुड़ते हैं और दोनों नेता एक-दूसरे से कुछ कहते हैं. इसके बाद तेजस्वी यादव के सामने खड़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दोनों हाथ जोड़कर लालू की तरफ देखते हैं और नमस्कार करते हुए अपनी गाड़ी के दरवाजे तक पहुंच जाते हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से उनकी कार के पास मुलाकात की. दोनों मुस्कुराते हैं और हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिवादन करते हैं, जिसके बाद सीएम अपनी कार में बैठकर निकल जाते हैं.
Article Advertisement
Politics
RJD सुप्रीमो लालू यादव ने बुलाई अहम बैठक, लिए जा सकते हैं अहम फैसले
RJD सुप्रीमो लालू यादव ने बुलाई अहम बैठक, लिए जा सकते हैं अहम फैसले बिहार में राजनीतिक हलचले थमने का नाम ही नहीं ले रही है. जहां आरजेडी का साथ छोड़कर जेडीयू ने भाजपा का हाथ थामते हुए बिहार में नई सरकार बना ली. बिहार में राजनीतिक हलचले थमने का नाम ही नहीं ले रही है. जहां आरजेडी का साथ छोड़कर जेडीयू न

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
