बाबा बागेश्वर से आर्शीवाद लेने पहुंचे खेसारी, फोटो शेयर कर कही ये बात भोजपुरी एक्टर व सिंगर खेसारी लाल यादव बाबा बागेश्वर के धाम पहुंचे हैं. बागेश्वर बाबा के नाम से जाने जाने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अकसर बड़े स्टार्स या सेलिब्रिटी आर्शीवाद लेते दिखाई देते हैं. इन दिनों बागेश्वर बाबा के पास आर्शीवाद लेने के लिए भोजपुरी स्टार्स पहुंच रहे हैं. सांसद मनोज तिवारी तो कई बार पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ दिख चुके हैं. वहीं, उनके अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस व सिंगर अक्षरा सिंह भी कुछ समय पहले बाबा बागेश्वर से आर्शीवाद लेती नजर आई थीं. उनके बाद भोजपुरी एक्टर व सिंगर खेसारी लाल यादव बाबा बागेश्वर के धाम पहुंचे हैं. सोमवार को खेसारी लाल ने अपने ऑफिशिलय सोशल मीडिया अकाउंट से बाबा बागेश्वर के साथ फोटो शेयर किया है. यह भी पढ़ें- RJD सुप्रीमो के खिलाफ केस दर्ज, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी बाबा बागेश्वर से आर्शीवाद लेने पहुंचे खेसारी एक्स पर फोटो साझा करते हुए खेसारी ने लिखा है कि परमपूज्य सरकार बागेश्वर धाम पीठ के पावन सानिध्य में... तस्वीर में देख सकते हैं कि बाबा बागेश्वर सिंहासन पर बैठे हुए हैं तो खुद खेसारी जमीन पर बैठे हुए हैं. खेसारी लाल यादव की बात करें तो वह भोजपुरी फिल्मों के काफी चर्चित स्टार हैं. खेसारी ने कई सुपरहिट फिल्मों के साथ कई सुपरहिट एल्बम सॉन्ग भी दिए हैं. कुछ समय पहले ही खैसारी महागठबंधन की जन विश्वास रैली में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा था कि इस परिवार के हम भी एक बेटे हैं और बेटे की हैसियत से जो भी सहयोग हो सकेगा, उसके लिए खड़े हैं. सूत्रों के अनुसार खेसारी भी अपनी राजनीति पारी शुरू कर सकते हैं. हालांकि अभी तक इस तरह की खबरों पर खुद सुपरस्टार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. दूसरी तरफ खेसारी सोमवार को बाबा बागेश्वर के धाम पहुंच गए. लोकसभा चुनाव में पवन सिंह वहीं, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को बीजेपी ने आसनसोल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया, जिसके लिए एक्टर ने मना कर दिया है. उनके इस इंकार के पीछे कई वजह बताई जा रही है. इस बीच पवन सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सोमवार को मुलाकात की है. यह मुलाकात दिल्ली में हुई है. इस दौरान पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पांडेय भी साथ दिखे. बता दें कि पवन सिंह बिहार के आरा के रहने वाले हैं. वहीं, उन्हें पश्चिम बंगाल के सीट आसनसोल से लोकसभा का टिकट ऑफर किया गया था.
Politics
बाबा बागेश्वर से आर्शीवाद लेने पहुंचे खेसारी, फोटो शेयर कर कही ये बात
बाबा बागेश्वर से आर्शीवाद लेने पहुंचे खेसारी, फोटो शेयर कर कही ये बात भोजपुरी एक्टर व सिंगर खेसारी लाल यादव बाबा बागेश्वर के धाम पहुंचे हैं. बागेश्वर बाबा के नाम से जाने जाने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अकसर बड़े स्टार्स या सेलिब्रिटी आर्शीवाद लेते दिखाई देते हैं. इन दिनों बागेश्वर बाबा के

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
