अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Politics

RJD सुप्रीमो के खिलाफ केस दर्ज, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

RJD सुप्रीमो के खिलाफ केस दर्ज, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर केस दर्ज किया गया. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. कोई भी पार्टी विपक्ष पर हमला करने का एक मौका नहीं छोड़ रहा है. इस ब

RJD सुप्रीमो के खिलाफ केस दर्ज, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Article Advertisement

RJD सुप्रीमो के खिलाफ केस दर्ज, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर केस दर्ज किया गया. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. कोई भी पार्टी विपक्ष पर हमला करने का एक मौका नहीं छोड़ रहा है. इस बीच बिहार में सियासी हलचले थमने का नाम ही नहीं ले रही. राजधानी पटना के गांधी मैदान में 3 मार्च को आरजेडी ने जनविश्वास महारैली का आयोजन किया था. इस रैली में आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला किया. इसके साथ ही लालू यादव ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर डाला. लालू के इस टिप्पणी के बाद ही सियासी गर्माहट बढ़ गई और अब भाजपा आरजेडी पर पलटवार करती नजर आ रही है. लालू-तेजस्वी के खिलाफ केस दर्ज साथ ही लालू यादव की आपत्तिजनक टिप्पणी पर गांधी मैदान थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. बीजेपी ने लालू के बयान की निंदा करते हुए इसे अपमानजनक करार दिया है. वहीं, इस पर बीजेपी नेता अजय आलोक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि पीएम मोदी ने बचपन में ही संन्यास ले लिया था और जो भी लोग संन्यास ले लेते हैं, वे दुनिया के सभी बंधनों से मुक्त हो जाते हैं. इसके साथ ही लालू के अभद्र टिप्पणी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है. बता दें कि यह केस बीजेपी के युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने दर्ज कराया है. लालू के साथ ही उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है क्योंकि उन्होंने भाषण के दौरान ठाकुर का कुआं कहा था, जिसे सवर्णों के खिलाफ टिप्पणी मानी जा रही है. लालू यादव ने पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी आपको बता दें कि जनविश्वास महारैली को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा था कि अगर पीएम मोदी का अपना परिवार नहीं है तो इसमें हम क्या कर सकते हैं? वह राम मंदिर को लेकर डींगे हांकते हैं, लेकिन असल में वे एक सच्चे हिंदू भी नहीं है. हिंदू परंपरा के अनुसार तो माता-पिता के निधन पर बेटे को सिर और दाढ़ी मुंडवाना चाहिए, लेकिन मोदी ने तो अपनी मां के निधन पर ऐसा कुछ भी नहीं किया था. विजय सिन्हा ने लालू पर दी प्रतिक्रिया लालू के आपत्तिजनक बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू यादव समेत आरजेडी नेताओं का इस तरह का बयान सनातन धर्म व पुरानी परंपराओं को कमजोर करने का प्रयास दिख रहा है. वह खुद भ्रष्टाचार के मामले में दोषी हैं और पीएम के खिलाफ ऐसी भाषा उनकी मानसिकता को दर्शाती है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read