इंडिया गठबंधन के साथ पप्पू यादव की डील फाइनल, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव बिहार की नीतीश सरकार ने 12 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन विश्वास मत जीतकर विपक्ष को करारा जवाब दिया और बिहार में अपनी सरकार बनाई. इसके साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार के हालिया पलटवार के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप चरम पर है. Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार की नीतीश सरकार ने 12 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन विश्वास मत जीतकर विपक्ष को करारा जवाब दिया और बिहार में अपनी सरकार बनाई. इसके साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार के हालिया पलटवार के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप चरम पर है. इन सबके बीच लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं. इस बार एनडीए का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं और इंडिया अलायंस के तहत मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव भी चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं. अब इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि वो अकेले चुनाव लड़ेंगे या इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेंगे लेकिन अब इस अटकलों पर विराम लग गया है. दरअसल, पप्पू यादव की ओर से कहा गया है कि, 'वह कांग्रेस के नेतृत्व में महागठबंधन का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ेंगे.' पप्पू यादव ने कार्यकर्त्ताओं की बुलाई बैठक आपको बता दें कि जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत खुर्दा गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर चार जिलों के कार्यकर्ताओं की अहम बैठक बुलाई है. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने अपने जिलों में जनता से मजबूती से संवाद करने और उनके बीच रहने की सख्त हिदायत भी दी. बता दें कि इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि वह कोसी और सीमांचल के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा है कि, ''हमें ना किसी को गाली देना है ना किसी को सत्ता से हटाना है, बल्कि हमें अपनी लाइफ के लिए एक व्यवस्थित सत्ता का निर्माण करना है.'' 'हिंदू- मुसलमान करना ठीक नहीं' - पप्पू यादव आपको बता दें कि आगे पप्पू यादव ने कहा कि, ''हमेशा हिंदू मुसलमान करना ठीक नहीं है. ये देश और राज्य के लिए अशुभ संकेत है जो ठीक नहीं है, इसीलिए हमारे यहां फल, मक्का, मखान और धान, कारखाना कैसे हो और मधेपुरा से लंबी दूरी की ट्रेन और हमारे यहां मुरलीगंज से भीमनगर होते हुए कुरसैला से ट्रेन कैसे चले और बिहारीगंज से कुशेश्वर स्थान होते हुए दरभंगा को कैसे जोड़े, सहरसा में एम्स कैसे हो और पूर्णियां में हाईकोर्ट बैंच, एयरपोर्ट कैसे हो हमारे लिए यह एक बड़ा सवाल है.'' '5 लाख लोग जुटेंगे'- पप्पू यादव वहीं आपको बता दें कि पप्पू यादव ने आगे कहा कि, ''आगामी 9 मार्च को पूर्णियां के रंगभूमि मैदान में करीब 5 लाख लोगों की जुटने का संभावना है.'' साथ ही उन्होंने पार्टी विलय पर आगे कहा कि, ''इस तरह की कोई बात नहीं है, मैं गठबंधन के साथ हूं कांग्रेस नेतृत्व को समझना होगा. उनके निर्णय मुझे मान्य हैं, मुझे किस रूप में लेते है, उन्हे हीं देखना होगा.'' बहरहाल, बिहार में बढ़ती राजनीतिक बयानबाजी को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें करीब आएंगी, बयानबाजी का स्तर भी बढ़ता जाएगा. हालांकि, इन सबके बीच अब बिहार में किसकी सरकार बनती है, 2024 में बिहार की जनता किसे अपना वोट देगी, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा.
Article Advertisement
Politics
इंडिया गठबंधन के साथ पप्पू यादव की डील फाइनल, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
इंडिया गठबंधन के साथ पप्पू यादव की डील फाइनल, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव बिहार की नीतीश सरकार ने 12 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन विश्वास मत जीतकर विपक्ष को करारा जवाब दिया और बिहार में अपनी सरकार बनाई. इसके साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार के हालिया पलटवार के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच आरोप-

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
