शहाबुद्दीन की पत्नी का बड़ा ऐलान, सीवान से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने रविवार को आगामी लोकसभा को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. हिना शहाब ने स्पष्ट कर दिया है कि वह सीवान से खुद या उनके बेटे ओसामा शहाब निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं. सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने रविवार को आगामी लोकसभा को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. हिना शहाब ने स्पष्ट कर दिया है कि वह सीवान से खुद या उनके बेटे ओसामा शहाब निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं. इस घोषणा के साथ ही आरजेडी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, रविवार को हिना शहाब एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें आरजेडी से कोई नाराजगी नहीं है और पहले भी कोई नाराजगी नहीं थी. आगे उन्होंने कहा कि उनके संपर्क में आज भी सभी दल के लोग हैं. यह बयान देकर हिना ने सभी को चौंका दिया है. हिना शहाब ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान आपको बता दें कि तीन बार सीवान लोकसभा सीट से हिना शहाब चुनाव लड़ चुकी है. वहीं, तीनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. पिछली बार हिना शहाब को लोकसभा चुनाव में आरजेडी ने सीवान सीट से टिकट नहीं दी थी तो इस बार बगावती तेवर अपनाते हुए हिना शहाब ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच चुकी है. हिना शहाब ने कहा कि सीवान का पूरा परिवार ही उनका परिवार है. साथ ही शहाब ने यह भी कहा कि चाहे जेडीयू हो, आरजेडी हो या कोई भी पार्टी हो, उनके सभी के साथ अच्छे संबंध हैं. बीजेपी ने मुकेश सहनी को दिया ऑफर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कई उलट फेर देखने को मिल सकता है. चुनाव से पहले कई नेता अपना-अपना पाला बदलते नजर आ रहे हैं. इस बीच यह चर्चा भी जोरों पर है कि विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुकेश सहनी भी एनडीए में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों की मानें तो मुकेश सहनी को एनडीए की तरफ से विशेष ऑफर दिया गया है. रविवार को मुकेश सहनी दिल्ली आ रहे हैं, जहां उनकी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात होगी. वहीं, बीते शाम ही मुकेश सहनी दिल्ली से पटना वापिस लौटे थे. जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा और मुकेश सहनी के बीच एनडीए में शामिल होने को लेकर आखिरी दौर की बातचीत होगी कि सहनी को बीजेपी का ऑफर स्वीकार है या नहीं.
Politics
शहाबुद्दीन की पत्नी का बड़ा ऐलान, सीवान से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव
शहाबुद्दीन की पत्नी का बड़ा ऐलान, सीवान से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने रविवार को आगामी लोकसभा को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. हिना शहाब ने स्पष्ट कर दिया है कि वह सीवान से खुद या उनके बेटे ओसामा शहाब निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं. सीवान के पूर्व सांसद

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
