राहुल को समर्थन करने तेजस्वी हुए मुंबई रवाना, नीतीश व केंद्र सरकार पर साधा निशाना बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रविवार को पटना से मुंबई के लिए रवाना हुए. दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन मुंबई से कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रविवार को पटना से मुंबई के लिए रवाना हुए. दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन मुंबई से कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर तेजस्वी ने कहा कि इसका ऐलान किया जा चुका है और यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है. इसे लेकर हमलोग पूरी तरह तैयार हैं और हमें भरोसा है कि बिहार में चौंकाने वाले रिजल्ट आएंगे. इन 10 सालों में केंद्र ने बिहार के लिए कोई काम नहीं किया है. आगे तेजस्वी ने कहा कि बिहार को केंद्र ने विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया और ना ही विशेष पैकेज मिला. केंद्र सरकार ने 10 सालों में बिहार की मदद भी नहीं की. अब नीतीश कुमार एनडीए में चले गए हैं तो कुछ बोल भी नहीं रहे हैं. राहुल को समर्थन करने तेजस्वी हुए मुंबई रवाना इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं, हम लोग उनकी मजबूरियों को समझ रहे हैं. बिहार में पहली बार जातीय गणना महागठबंधन की सरकार में हुई, आरक्षण का दायरा बढ़ाया गा, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर नहीं कराया. आगे उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने प्रदेश में 17 महीने में जो काम किया है, वह जनता देख रही है. केंद्र सरकार ने चुनावी वादे में कहा था कि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे, वो भी अब तक पूरा नहीं हुआ. केंद्र सरकार ने 10 सालों में जितनी सरकारी नौकरी नहीं दी, उतनी तो महागठबंधन की सकार में हम लोगों ने 17 महीने में दे दी. केंद्र सरकार ने ना महंगाई दूर की और ना ही बेरोजगारी दूर की. बिहार में एनडीए के 39 सांसद हैं, लेकिन इन लोगों नेकोई काम नहीं किया. नीतीश व केंद्र सरकार पर साधा निशाना जब तेजस्वी से इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा. जिसके बाद फॉर्मूला सामने आ जाएगा, अब देर नहीं होगी. वहीं, बीपीएससी पेपर लीक मामले में तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा और कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया और एनडीए की सरकार का यही माफिया राज है. एडमिड कार्ड के पीछे सवाल के जवाव लिखे हुए थे
Politics
राहुल को समर्थन करने तेजस्वी हुए मुंबई रवाना, नीतीश व केंद्र सरकार पर साधा निशाना
राहुल को समर्थन करने तेजस्वी हुए मुंबई रवाना, नीतीश व केंद्र सरकार पर साधा निशाना बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रविवार को पटना से मुंबई के लिए रवाना हुए. दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन मुंबई से कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. बिहार

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
