बिहार में 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान, जानें पूरी डिटेल बिहार लोकसभा चुनाव 2024 की उल्टी गिनती आज से शुरू हो रही है. भारत निर्वाचन आयोग आज बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर अधिसूचना, नामांकन, मतदान से लेकर मतगणना तक की तारीखों की घोषणा कर रहा है. Bihar Lok Sabha Elections 2024 Date: बिहार लोकसभा चुनाव 2024 की उल्टी गिनती आज से शुरू हो रही है. भारत निर्वाचन आयोग आज बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर अधिसूचना, नामांकन, मतदान से लेकर मतगणना तक की तारीखों की घोषणा कर दी है. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होगा. बिहार की 40 सीटों पर 7 करोड़ 64 लाख वोटर्स हैं, जिसमें 15 सालों में 2.2 करोड़ वोटर्स प्रदेश में बढ़े हैं. आपको बता दें कि 2019 में बिहार में कुल 7 चरणों में यानी सात दिन चुनाव हुए थे. इसमें बिहार की 4 सीटों पर 11 अप्रैल, 5 सीटों पर 18 अप्रैल, 5 सीटों पर 23 अप्रैल, 5 सीटों पर 29 अप्रैल, 5 सीटों पर 6 मई, 8 सीटों पर 12 मई और बाकी 8 सीटों पर 19 मई को वोटिंग हुई. वहीं चुनाव की गिनती 23 मई को हुई थी. वहीं अगर 2014 की बात करें तो बिहार में 6 दिन चुनाव हुए थे. इसमें 10, 17, 24, 30 अप्रैल और 7 व 12 मई को मतदान हुआ था. जानें मतदान की पूरी डिटेल आपको बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर चुनाव सात चरणों में होगा. पहले चरण के लिए 28 मार्च को नोटिफिकेशन होगा, जिसके बाद 19 अप्रैल को चुनाव होगा. बिहार में 2 अप्रैल तक नामांकन होगा, क्योंकि बिहार में होली है. वहीं दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा. तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा. 13 मई को चौथे चरण का चुनाव होगा. 20 मई को पांचवें चरण के लिए वोटिंग होंगी. 25 मई को छठे चरण का चुनाव होगा. अंतिम फेज का मतदान एक जून को होगा. इसके बाद मतगणना 4 जून होगा. 2019 में सात चरणों में हुए थे लोकसभा चुनाव आपको बता दें कि बिहार के इलाके भी संवेदनशील माने जाते हैं, इसलिए यहां कई चरणों में चुनाव कराए जाते हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां सात चरणों में चुनाव कराए गए थे. पहले चरण में चार सीटों पर चुनाव हुए, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में पांच-पांच सीटों पर और छठे और सातवें चरण में आठ-आठ सीटों पर चुनाव हुए. इस चुनाव में पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को हुआ था, जबकि सातवें और अंतिम चरण का चुनाव 19 मई को हुआ था. इस चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किये गये थे. वहीं, आपको बता दें कि बिहार में पिछले चुनाव में एनडीए (बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी) को बड़ी जीत मिली थी. साथ ही 40 लोकसभा सीटों में से 39 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि किशनगंज की एक सीट पर ही महागठबंधन को सफलता मिल सकी थी, जो कांग्रेस ने जीती थी. बिहार में कब और कितने चरणों में होगा मतदान?
थोड़ी देर में पढ़ें पूरी डिटेल यह खबर अभी ब्रेकिंग न्यूज है. इसके अपडेट आ रहे हैं. जैसे-जैसे अपडेट आते जाएंगे हम आप तक पहुंचाएंगे
Article Advertisement
Politics
Bihar Lok Sabha Elections 2024 Date: बिहार में 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान, जानें पूरी डिटेल
बिहार में 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान, जानें पूरी डिटेल बिहार लोकसभा चुनाव 2024 की उल्टी गिनती आज से शुरू हो रही है. भारत निर्वाचन आयोग आज बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर अधिसूचना, नामांकन, मतदान से लेकर मतगणना तक की तारीखों की घोषणा कर रहा है. Bihar Lok Sabha Elections 2024 Date: बिहार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
