अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

नीतीश कैबिनेट विस्तार के बाद बीजेपी में गुटबाजी तेज, नाराज 12 विधायकों ने की बैठक

नीतीश कैबिनेट विस्तार के बाद बीजेपी में गुटबाजी तेज, नाराज 12 विधायकों ने की बैठक बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से बीजेपी विधायकों का एक गुट नाराज हो गया है। इन नाराज विधायकों की रविवार को बीजेपी विधायक राजू सिंह के सरकारी आवास पर बैठक हुई। बिहार में नीतीश कुमार कैबिनेट विस्तार के बाद बीजेपी म

नीतीश कैबिनेट विस्तार के बाद बीजेपी में गुटबाजी तेज, नाराज 12 विधायकों ने की बैठक

Article Advertisement

नीतीश कैबिनेट विस्तार के बाद बीजेपी में गुटबाजी तेज, नाराज 12 विधायकों ने की बैठक बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से बीजेपी विधायकों का एक गुट नाराज हो गया है। इन नाराज विधायकों की रविवार को बीजेपी विधायक राजू सिंह के सरकारी आवास पर बैठक हुई।

Article Advertisement

बिहार में नीतीश कुमार कैबिनेट विस्तार के बाद बीजेपी में गुटबाजी तेज हो गई है। कई विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि नाराज 12 विधायकों ने अलग से बैठक भी की है। यह बैठक बीजेपी विधायक राजू सिंह के सरकारी आवास पर हुई थी। विधायकों का कहना है कि सरकार बनाने में विधायकों की भूमिका होती है, लेकिन उन्हें उनके मुताबिक जगह नहीं मिली। ‘मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज हैं विधायक’ दरभंगा के अलीनगर विधायक मिश्री लाल यादव का कहना है कि सरकार के गठन में विधायकों की भूमिका अहम होती है, लेकिन 15 में से 9 विधायकों को ही मंत्री बनाया गया है। वहीं, 6 एमएलसी को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है, जिससे विधायकों में नाराजगी है। हालांकि, मिश्री लाल यादव की बात करें तो फ्लोर टेस्ट के दौरान भी उनके बगावत की बात सामने आई थी। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बीजेपी विधायक फिर से अपनी नाराजगी जता रहे हैं।   बिहार मंत्रिमंडल में 21 नए चेहरों को किया गया शामिल बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार 14 मार्च को हुआ, जिसमें 21 नए चेहरों के साथ कुल 30 मंत्री बनाए गए, जिसके बाद रविवार यानी 16 मार्च को नाराज विधायकों की बैठक साहेबगंज विधायक राजू सिंह के सरकारी आवास पर हुई। राजू सिंह ने नाराज विधायकों के साथ डिनर का कार्यक्रम रखा था, जिसमें कुल 12 विधायक शामिल हुए।   बिहार में किन-किन लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ? बिहार में मंत्री पद की शपथ लेने वालों में रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज कुमार बबलू, नीतीश मिश्रा, लेशी सिंह, नितिन नवीन, दिलीप जायसवाल, संतोष सिंह, जनक राम, केदार प्रसाद गुप्ता, हरी सहनी, कृष्णनंद पासवान और सुरेंद्र मेहता शामिल हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read