लालू यादव के बाद मीसा भारती को भी इस सीट पर मिली हार, क्या 2024 में खत्म होगा BJP का वर्चस्व?
लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती को इस बार भी बिहार की पाटलिपुत्र सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है।
मीसा को इस सीट पर 2014 और 2019 में बीजेपी उम्मीदवार के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
अभी तक एनडीए हो या महागठबंधन, किसी ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है।
हालांकि, यह माना जा रहा है कि पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) इस बार भी मीसा भारती को उम्मीदवार बना सकती है।
मीसा को यहां पिछले दो चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।
राम कृपाल यादव ने लगातार दो बार मीसा भारती को हराया बता दें कि मीसा भारती को पाटलिपुत्र सीट पर 2014 और 2019 में बीजेपी उम्मीदवार राम कृपाल यादव के हाथों लगातार हार का सामना करना पड़ा था।
पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में राम कृपाल यादव को 5,09,557 यानी 47.28 फीसदी वोट मिले, जबकि मीसा भारती को 4,70,236 यानी 43.63 फीसदी वोट मिले।
यहां कुल 57.23 फीसदी वोटिंग हुई थी।
क्या फिर से पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ेंगी मीसा भारती?
मीसा भारती दो बार पाटलिपुत्र से चुनाव हार चुकी हैं।
ऐसे में उन्हें तीसरी बार उम्मीदवार बनाने से आरजेडी कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल सकती है।
2011 की जनगणना के मुताबिक, पाटलिपुत्र की कुल जनसंख्या 25 लाख 45 हजार 80 है।
यहां 2014 के लोकसभा चुनाव में 9, 78, 649 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
पाटलिपुत्र से पहली बार सांसद कौन बना?
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई।
यहां से पहली बार 2009 में जेडीयू के डॉ. रंजन प्रसाद यादव सांसद चुने गए।
उन्होंने लालू यादव को हराया था।
वहीं, 2014 और 2019 में राम कृपाल यादव मीसा भारती को हराकर सांसद बने।
पाटलिपुत्र में दानापुर, मनेर, फुलवारी, मसौढ़ी, पालीगंज और बिक्रम विधानसभा सीटें शामिल हैं।
यहां बीजेपी का डंका बजता है।
सारण से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं रोहिणी आचार्य ऐसा चर्चाएं हैं कि लालू यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य सारण से पहली बार चुनाव लड़ सकती हैं।
रोहिणी लालू यादव को अपनी किडनी दान कर सुर्खियों में आईं थी।
एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि कार्यकर्ताओं की मांग है कि रोहिणी को सारण सीट से प्रत्याशी बनाना चाहिए।
बिहार में सभी सात चरण में होंगे चुनाव बता दें कि राजद और अन्य दलों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद भी सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा हुआ है।
राज्य में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं, जिन पर सभी सात चरण में चुनाव होंगे।
Article Advertisement
Politics
लालू यादव के बाद मीसा भारती को भी इस सीट पर मिली हार, क्या 2024 में खत्म होगा BJP का वर्चस्व?
लालू यादव के बाद मीसा भारती को भी इस सीट पर मिली हार, क्या 2024 में खत्म होगा BJP का वर्चस्व? लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती को इस बार भी बिहार की पाटलिपुत्र सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है। मीसा को इस सीट पर 2014 और 2019 में बीजेपी उम्मीदवार के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। बिहार में

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
