पप्पू यादव ने कांग्रेस से हाथ मिलाया, पार्टी का भी विलय किया, क्या लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया।
उनके कांग्रेस जॉइन करते ही इसका औपचारिक ऐलान भी हो गया।
ऐसे में माना जा रहा है कि पप्पू यादव लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
Politics
पप्पू यादव ने कांग्रेस से हाथ मिलाया, पार्टी का भी विलय किया, क्या लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
पप्पू यादव ने कांग्रेस से हाथ मिलाया, पार्टी का भी विलय किया, क्या लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया। उनके कांग्रेस जॉइन करते ही इसका औपचारिक ऐलान भी हो गया। ऐसे में माना जा रहा है कि पप्पू यादव लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बिहार से बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है।

Article Advertisement
Article Advertisement
बिहार से बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है।
जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने कांग्रेस जॉइन कर ली है।
उन्होंने अपनी जन अधिकारी पार्टी का विलय भी कांग्रेस में करने का ऐलान किया है।
माना जा रहा है कि वे पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
पप्पू यादव 5 बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं।
वे बिहार के ताकतवर नेता माने जाते हैं।
वे 1991, 1996, 1999, 2004 और 2014 में सांसद बने।
सीमांचल और मिथिलांचल में बीजेपी को रोकने की कोशिश इससे पहले, पप्पू यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी।
इस पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव और मेरे बीच राजनीतिक रिश्ता नहीं, पूरी तरह से भावनात्मक रिश्ता है।
कल हम सब एक साथ बैठे थे।
हमारी कोशिश किसी भी कीमत पर सीमांचल और मिथिलांचल में बीजेपी को रोकने की है।
‘2024 ही नहीं, 2025 भी जीतेंगे’ पप्पू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने 17 महीने काम किया और विश्वास बनाया।
राहुल गांधी ने दिल जीता और लोगों में उम्मीद जगाई।
उन्होंने कहा कि हम मिलकर न सिर्फ 2024 (लोकसभा चुनाव) बल्कि 2025 (बिहार विधानसभा चुनाव) भी जीतेंगे।
‘जिसने देश का दिल जीत लिया, पीएम वही बनेगा’ जन अधिकारी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि पूर्णिया मायने नहीं रखता, मायने रखता है भाजपा को रोकना और कमजोर वर्गों की पहचान और विचारधारा की रक्षा करना।
उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस नेतृत्व के साथ मिलकर लड़ेंगे।
जिसने इस देश का दिल जीत लिया, वही इस देश का पीएम बनेगा।
पूर्णिया से पहली बार सांसद चुने गए पप्पू यादव पप्पू यादव पहली बार पूर्णिया से पहली बार 1991 में सांसद चुने गए।
वे सबसे पहले 1990 में मधेपुरा के सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।
वे राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी के भी सदस्य रहे।
उन्हें 2015 में राजद से निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी जन अधिकार पार्टी का गठन किया।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
