जेडीयू और राष्ट्रीय लोक मोर्चा आमने-सामने, उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कसा तंज लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक दलों के बीच घमासान जारी है. शनिवार को जेडीयू ने एनडीए के ही घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा को पार्टी से अलग कर अपनी पार्टी में शामिल करा लिया. लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक दलों के बीच घमासान जारी है. एनडीन ने बिहार में 40 लोकसभा सीटों को लेकर सीट बंटवारा कर दिया है तो दूसरी तरफ अब तक महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है. वहीं, अब एनडीए के सहयोगी दल ही आमने-सामने आ चुके हैं. दरअसल, शनिवार को जेडीयू ने एनडीए के ही घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा को पार्टी से अलग कर अपनी पार्टी में शामिल करा लिया. रमेश कुशवाहा अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ जेडीयू में शामिल हो गए. जानकारी के अनुसार, जेडीयू रमेश कुशवाहा की पत्नी विजयलक्ष्मी को सिवान से लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बना सकती है. रमेश कुशवाहा और विजयलक्ष्मी ने जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को राज्यसभा सांसद संजय झा, अशोक चौधरी और विजय चौधरी की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की. रमेश कुशवाहा ने पत्नी के साथ थामा जेडीयू का हाथ आपको बता दें कि 2015 से लेकर 2020 तक रमेश कुशवाहा जेडीयू के विधायक थे, लेकिन पिछले साल ही वे जेडीयू छोड़कर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में चले गए. कुशवाहा ने उन्हें अपनी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, लेकिन लोकसभा चुनाव से पदहले ही रमेश कुशवाहा ने पत्नी के साथ अपना पाला बदल लिया और जेडीयू में शामिल हो गए. वहीं, पाला बदलने के बाद रमेश कुशवाहा ने इस पर सफाई भी दी और कहा कि वे एनडीए में ही आए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने का काम करेंगे. इस पर जेडीयू नेता विजय चौधरी ने कहा कि रमेश कुशवाहा ने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया है. गठबंधन में आपसी तालमेल से ही लोग एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाते हैं. वहीं, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किसी अन्य पार्टी में शामिल हो जाने पर आक्रोशित मित्र कृपया हरिवंश राय बच्चन साहब की निम्नलिखित पंक्तियों का स्मरण करें -- "जो बीत गई सो बात गई मधुवन की छाती को देखो सूखी कितनी इसकी कलियां मुरझाई कितनी वल्लरियां जो मुरझाई फिर कहां खिलीं पर बोलो सूखे फूलों पर कब मधुवन शोर मचाता है जो बीत गई सो बात गई " वैसे जदयू के लोगों से आग्रह है कि कुछ और उम्मीदवार की जरूरत हो तो बताइएगा, प्लीज़.
Article Advertisement
Politics
जेडीयू और राष्ट्रीय लोक मोर्चा आमने-सामने, उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कसा तंज
जेडीयू और राष्ट्रीय लोक मोर्चा आमने-सामने, उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कसा तंज लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक दलों के बीच घमासान जारी है. शनिवार को जेडीयू ने एनडीए के ही घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा को पार्टी से अलग कर अपनी पार्टी में शामिल करा लिया. लोक

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
