JDU ने 16 लोकसभा सीट से इन नामों को किया फाइनल, CM आवास पर पहुंच रहे उम्मीदवार लोकसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए ने बिहार में सीटों का फॉर्मूला तय कर दिया है. बता दें कि बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं. वहीं, महागठबंधन में अब तक सीटों का बंटवारा तय नहीं हो पाया है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए ने बिहार में सीटों का फॉर्मूला तय कर दिया है. बता दें कि बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं. वहीं, महागठबंधन में अब तक सीटों का बंटवारा तय नहीं हो पाया है, एक तरफ कांग्रेस 10 सीटों की मांग कर रही है तो दूसरी तरफ आरजेडी 28 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. लालू यादव ने कुछ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है. वहीं, कहा जा रहा है कि बीजेपी और जेडीयू एक साथ अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है. पार्टी अपने शीर्ष नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं. इधर, जेडीयू के कई संभावित उम्मीदवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए उनके आवास पर जा रहे हैं. आपको बता दें कि बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद जेडीयू और बीजेपी दोनों ही पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम पर फाइनल मुहर लगाने में जुटे हुए हैं. जेडीयू ने 16 लोकसभा सीट से फाइनल किया नाम बिहार में 17 सीटों पर बीजेपी, 16 सीटों पर जेडीयू, 5 पर लोजपा (रामविलास), 1 पर हम और 1 सीट पर आरएलएम चुनाव लड़ेगी. जहां हम पार्टी को एक सीट मिली है और पार्टी के संयोजक जीतन राम मांझी खुद गया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसका ऐलान पीसी कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया था. वहीं, मांझी ने कहा था कि वह पहले अयोध्या जाएंगे और वहां प्रभु श्रीराम का दर्शन करेंगे, वहां से आने के बाद मांझी अपना नामांकन भरेंगे. वहीं, गया सीट से विपक्ष की तरफ से कुमार सर्वजीत की लड़ने की उम्मीद बताई जा रही है. इधर, जेडीयू 16 लोकसभा सीटों से जल्द उम्मीदवारों की घोषणा कर सकते हैं. इन संभावित नामों पर चल रही है चर्चा. देखें पूरी लिस्ट- नालंदा : कौशलेंद्र जहानाबाद : चंद्रेश्वर चंद्रवंशी मुंगेर : ललन सिंह गोपालगंज : डा. आलोक सुमन भागलपुर : अजय कुमार मंडल मधेपुरा : दिनेशचंद्र यादव बांका : गिरधारी यादव वाल्मीकिनगर : सुनील कुमार सिवान : विजयलक्षी पूर्णिया : संतोष कुशवाहा झंझारपुर : रामप्रीत मंडल सुपौल : दिलेश्वर कामत कटिहार : दुलालचंद गोस्वामी सीतामढ़ी : देवेश चंद्र ठाकुर किशनगंज : मुजाहिद आलम शिवहर : लवली आनंद
Politics
JDU ने 16 लोकसभा सीट से इन नामों को किया फाइनल, CM आवास पर पहुंच रहे उम्मीदवार
JDU ने 16 लोकसभा सीट से इन नामों को किया फाइनल, CM आवास पर पहुंच रहे उम्मीदवार लोकसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए ने बिहार में सीटों का फॉर्मूला तय कर दिया है. बता दें कि बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं. वहीं, महागठबंधन में अब तक सीटों का बंटवारा तय नहीं हो पाया है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए ने बिह

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
