गिरिराज सिंह का वीडियो वायरल, कहा- कितनी बार ही क्यूं ना चुनाव हारना पड़े.... केंद्रीय गृह मंत्री गिरिराज सिंह अकसर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. एक बार फिर गिरिराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें केंद्रीय मंत्री बड़ा बयान देते नजर आ रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री गिरिराज सिंह अकसर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. एक बार फिर गिरिराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें केंद्रीय मंत्री बड़ा बयान देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में गिरिराज सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि आप कभी भी मेरे लिए उन लोगों से वोट नहीं मांगना, कभी उन लोगों के पास मत जाना जो देशद्रोही हो.. जो पाकिस्तान परस्त हो... जो अपने देश के खिलाफ जहर उगलते हो. इसके लिए मुझे कितनी बार ही क्यूं ना चुनाव हारना पड़े, लेकिन उसके पास मत जाना वोट मांगने. जिसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ता नारे लगाने लगे. आपको बता दें कि गिरिराज सिंह ने एनडीए प्रत्याशी के रूप में बेगूसराय लोकसभा सीट से नामांकन भरा है. इस सीट से गिरिराज सिंह का मुकाबला सीपीआई नेता अवेधश राय के साथ है. बेगूसराय सीट हमेशा से बिहार की हॉट सीट मानी जाती है. गिरिराज सिंह का वीडियो हुआ वायरल आपको बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह ने बेगूसराय सीट से जीत दर्ज की थी. ना सिर्फ जीत बल्कि गिरिराज सिंह ने रिकॉर्ड वोट से चुनाव जीता था, जिसे लेकर गिरिराज सिंह काफी चर्चा में भी रह चुके हैं. बेगूसराय सीट पर चौथे चरण यानी 13 मई को मतदान होना है. चौथे चरण में 5 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें बेगूसराय के साथ दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर और उजियारपुर शामिल है. 2019 में कन्हैया कुमार को रिकॉर्ड वोट से हराया गिरिराज सिंह की बात करें तो 2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने कन्हैया कुमार को चार लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था. कन्हैया कुमार ने 2019 चुनाव भाकपा के टिकट से लड़ा था, लेकिन इस बार वह बिहार की जगह देश की राजधानी दिल्ली की उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं. चुनावी मैदान में उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के साथ होगा. बता दें कि 4 जून को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाएगा.
Article Advertisement
Politics
गिरिराज सिंह का वीडियो वायरल, कहा- कितनी बार ही क्यूं ना चुनाव हारना पड़े....
गिरिराज सिंह का वीडियो वायरल, कहा- कितनी बार ही क्यूं ना चुनाव हारना पड़े.... केंद्रीय गृह मंत्री गिरिराज सिंह अकसर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. एक बार फिर गिरिराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें केंद्रीय मंत्री बड़ा बयान देते नजर आ रहे हैं. केंद्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
