दूसरे का घर उजाड़ने वाली मां क्या समझेगी दर्द, चिराग बिना पूंछ के हनुमान’, RJD नेता के फिर बिगड़े बोल; देखें वीडियो हाजीपुर चुनाव प्रचार करने पहुंचीं RJD MLC ने चिराग पासवान की मां को 'दूसरे का घर उजाड़ने वाली' कहा है।
इतना ही नहीं, उन्होंने चिराग को बिना पूंछ वाला हनुमान भी कहा है।
जैसे जैसे चुनाव आगे की ओर बढ़ रहा है, सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है।
सभी राज्यों के नेता विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में है।
चुनाव में बिहार में विवादित बयानबाजी ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है।
राजद की MLC उर्मिला ठाकुर ने हाजीपुर में विवादित बयान दिया है।
उर्मिला ठाकुर ने चिराग पासवान और उनकी मां पर व्यक्तिगत टिप्पणी की है।
चिराग पासवान की मां पर विवादित टिप्पणी राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने चिराग पासवान की मां को लेकर विवादित टिप्पणी की है, जिसका वीडियो वायरल है।
उर्मिला ठाकुर ने चिराग पासवान की मां को दूसरों का घर उजाड़ने वाली महिला कह दिया है।
उर्मिला ने सीधे चिराग पासवान की मां पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर राजनीतिक गर्मी को बढ़ा दिया है।
चिराग पासवान खुद को ‘हनुमान’ कहते हैं तो इस पर भी उर्मिला ठाकुर ने हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि ये कैसा हनुमान है, जिसके पूंछ ही नहीं है।
चिराग पासवान ने गरीबी देखी ही नहीं है।
उनका जहां पालन पोषण हुआ है, वहां गरीबी नहीं थी।
चिराग पासवान की मां पर हमला बोलते हुए उर्मिला ठाकुर ने कहा है कि दूसरों का घर उजाड़ने वाली मां दूसरे का दर्द क्या समझेगी?
बता दें कि राजद MLC उर्मिला ठाकुर महागठबंधन के उम्मीदवार शिवचंद्र राम के प्रचार-प्रसार में हाजीपुर पहुंची थीं।
जहां उन्होंने विवादित बयान दिया।
उर्मिला ठाकुर ने कहा कि बीजेपी ने इनसे घर छीन लिया था, तब ये रो रहे थे।
आज उसी की गोद में बैठ गए हैं।
ये ED और CBI की डर की वजह से बीजेपी के साथ हैं।
राजद MLC ने कहा कि जो डर गया वह मर गया।
हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब चिराग पासवान और उनकी मां पर इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी की गई हो।
बताया गया कि तेजस्वी यादव के सामने जमुई में चिराग पासवान की मां पर अपमानजनक टिप्पणी की गई थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
Article Advertisement
Politics
दूसरे का घर उजाड़ने वाली मां क्या समझेगी दर्द, चिराग बिना पूंछ के हनुमान’, RJD नेता के फिर बिगड़े बोल; देखें वीडियो
दूसरे का घर उजाड़ने वाली मां क्या समझेगी दर्द, चिराग बिना पूंछ के हनुमान’, RJD नेता के फिर बिगड़े बोल; देखें वीडियो हाजीपुर चुनाव प्रचार करने पहुंचीं RJD MLC ने चिराग पासवान की मां को 'दूसरे का घर उजाड़ने वाली' कहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने चिराग को बिना पूंछ वाला हनुमान भी कहा है। जैसे जैसे चुनाव आ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
