Politics
लालू यादव ने नहीं, इस शख्स ने किया था Misa Bharti का नामकरण, राबड़ी देवी का बड़ा खुलासा
Published: 27/4/2024, 12:08:05 am•135 views•Seemanchal Live
लालू यादव ने नहीं, इस शख्स ने किया था Misa Bharti का नामकरण, राबड़ी देवी का बड़ा खुलासा कभी कांग्रेस के बनाए कानून की वजह से जेल गए लालू यादव ने बेटी का नाम मीसा भारती रखा था तो आज वही लालू यादव कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनावी मैदान में खड़े हैं। हालांकि इसी बीच बिहार की पूर्व सीएम और लाल

लालू यादव ने नहीं, इस शख्स ने किया था Misa Bharti का नामकरण, राबड़ी देवी का बड़ा खुलासा कभी कांग्रेस के बनाए कानून की वजह से जेल गए लालू यादव ने बेटी का नाम मीसा भारती रखा था तो आज वही लालू यादव कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनावी मैदान में खड़े हैं।
हालांकि इसी बीच बिहार की पूर्व सीएम और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने एक बड़ा खुलासा किया है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की लाडली मीसा भारती इस बार पाटलीपुत्र से चुनावी मैदान में हैं।
हालांकि मीसा भारती अपने बयान से ज्यादा अपने नाम को लेकर चर्चा में रहती हैं।
वैसे तो मीसा भारती के नाम का किस्सा काफी दिलचस्प है।
मगर अब मीसा भारती की मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बेटी के नाम से पर्दा उठाया है।
मीसा भारती के नाम की कहानी मीसा भारती के नाम पर अक्सर कहा जाता है कि उनका नाम लालू यादव ने रखा था।
मीसा भारती के नाम की कहानी 70 के दशक से शुरू होती है।
देश में कांग्रेस की सरकार थी और इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री।
आपातकाल के दौरान सरकार ने मेंटेनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट (MISA) पारित किया और इस एक्ट के तहत कई विपक्षी नेताओं को बंदी बना लिया गया था।
बंदियों की फेहरिस्त में एक नाम लालू यादव का भी था।
लालू यादव जेल में थे तभी राबड़ी देवी ने एक बेटी को जन्म दिया।
ऐसा कहा जाता है कि कांग्रेस की उसी प्रताणना को याद रखने के लिए लालू यादव ने बेटी का नाम मीसा भारती रख दिया था।
कांग्रेस से मिलाया हाथ कभी कांग्रेस के खिलाफ रहे लालू यादव ने बेटी का नामकरण किया था।
मगर आज लालू यादव की उसी पार्टी ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अब कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA महागठबंधन का हिस्सा है।
हाल ही में एक रैली के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यही सवाल उठाया तो बिहार की राजनीति में तूफान सा आ गया।
जेपी नड्डा ने अपनी रैली में कहा कि कांग्रेस ने उन्हें जेल में डाला था और आज उसी कांग्रेस से उनकी दोस्ती हो गई है।
गांधी मैदान में राहुल गांधी के साथ बैठकर लालू यादव गपशप मार रहे हैं।
राबड़ी देवी ने दिया जवाब मीसा भारती के नाम पर बड़ा खुलासा करते हुए राबड़ी देवी ने बताया कि वास्तव में उनकी बेटी का नामकरण लालू यादव ने नहीं बल्कि जेपी नारायण ने किया था।
राबड़ी देवी ने कहा कि उस समय लालू जी जेल में थे।
जय प्रकाश नारायण ने मुझे अस्पताल में भरती करवाया और पैसे भी दिए।
तब उन्होंने ही मेरी बेटी का नामकरण किया और उसका नाम मीसा रखा था।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



