अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले बिहार के मूड पर सम्राट चौधरी का बयान, जानें क्या कहा?

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले बिहार के मूड पर सम्राट चौधरी का बयान, जानें क्या कहा? बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले सम्राट चौधरी आज एक बेबाक नेता के रूप में जाने जाते हैं. बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह उपमुख्यमंत्री की कुर्सी भी संभाल रहे हैं. बिहार की राजनीति में अपनी पह

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले बिहार के मूड पर सम्राट चौधरी का बयान, जानें क्या कहा?

Article Advertisement

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले बिहार के मूड पर सम्राट चौधरी का बयान, जानें क्या कहा? बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले सम्राट चौधरी आज एक बेबाक नेता के रूप में जाने जाते हैं. बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह उपमुख्यमंत्री की कुर्सी भी संभाल रहे हैं. बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले सम्राट चौधरी आज एक बेबाक नेता के रूप में जाने जाते हैं. बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह उपमुख्यमंत्री की कुर्सी भी संभाल रहे हैं. वहीं एक मीडिया से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि, ''अब राजनीति के तौर तरीके में काफी बदलाव आ गया है. अब रिपोर्ट कार्ड के आधार पर चुनाव जीते जाते हैं. पहले के चुनावों में जाति, अगड़े, पिछड़े, जातीय समीकरण की बात होती थी, लेकिन तब से गंगा में काफी पानी बह गया है. अब लोग आपके रिपोर्ट कार्ड, आपकी नीतियों और आपके द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा वोट बैंक पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान आपको बता दें कि सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि, ''कोई भी पार्टी अब किसी जाति को वोट बैंक का दावा नहीं कर सकती. पिछले चुनाव में 39 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी विजयी हुए थे. यह परिणाम इसकी तस्दीक करते हैं.'' वहीं आगे उप मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि, ''इस चुनाव में बिहार में एनडीए ने 40 की 40 सीटों पर जीतने का लक्ष्य रखा है और बिहार की जनता मोदी जी के साथ खड़ी है और हम लोगों को 40 सीट पर जीत दिलवाएगी. इसमें किसी को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए.'' इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ चुनाव लड़ने में किसी तरह के नुकसान के सवाल पर उन्होंने आगे बताया कि, ''यह कोई नया गठबंधन नहीं है, हम लोग पहले भी सरकार चला चुके हैं और चुनाव लड़ चुके हैं. हमारा गठबंधन उनकी नीतियों और सिद्धांतों को देखकर हुआ है.'' डिप्टी सीएम की राजनीतिक विचारधारा पर क्या है बोल?

Article Advertisement

वहीं आपको बता दें कि बिहार के दिग्गज नेता शकुनी चौधरी के बेटे सम्राट चौधरी का साफ कहना है कि, ''भाजपा में किसी प्रकार के सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए कार्य नहीं किये जाते हैं. आज आप खुद देख लीजिए जातियों के नाम पर राजनीति करने वाले, तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले राजनीति में कहां हैं?'' इधर, राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा नौकरी को मुद्दा बनाने पर सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि, ''आप खुद सोचिए कि क्या किसी सरकार में उप मुख्यमंत्री नौकरी देते हैं? राज्य सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री होते हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए की सरकार बनने के बाद से ही नौकरी, रोजगार को लेकर काम चल रहा था.'' अब सम्राट चौधरी के इस बयान से विपक्ष में हलचल मच सकती है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read