अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

'बिहार का पैसा कहां जा रहा है?' प्रशांत किशोर ने ऐसे समझाया पूरा हिसाब

'बिहार का पैसा कहां जा रहा है?' प्रशांत किशोर ने ऐसे समझाया पूरा हिसाब बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है यानी 9 लोकसभा सीटों पर वोटिंग अब खत्म हो गई है. वहीं कई नेता अब तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं, लेकिन इन सबके बीच प्रशांत किशोर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा

'बिहार का पैसा कहां जा रहा है?' प्रशांत किशोर ने ऐसे समझाया पूरा हिसाब

Article Advertisement

'बिहार का पैसा कहां जा रहा है?' प्रशांत किशोर ने ऐसे समझाया पूरा हिसाब बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है यानी 9 लोकसभा सीटों पर वोटिंग अब खत्म हो गई है. वहीं कई नेता अब तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं, लेकिन इन सबके बीच प्रशांत किशोर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है यानी 9 लोकसभा सीटों पर वोटिंग अब खत्म हो गई है. वहीं कई नेता अब तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं, लेकिन इन सबके बीच प्रशांत किशोर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि इस वीडियो में प्रशांत किशोर लोगों को समझाते हुए नजर आ रहे हैं कि, ''बिहार का पैसा आखिर जा कहां रहा है?

Article Advertisement

आखिर बैंक बिहार के लोगों के पैसे का कर क्या रही है?'' 'बिहार का पैसा कहां जा रहा?' - प्रशांत किशोर आपको बता दें कि प्रशांत किशोर ने अपने वीडियो में कहा है कि, ''बिहार के लोग जो बैंक में बचत का पैसा जमा करते हैं, बैंक को उसे ऋण के तौर पर लोगों को देना पड़ता है. पिछले साल बिहार की गरीब जनता ने 4 लाख 21 हजार करोड़ जमा किया था. बैंक को इसमें से 2 लाख 80 हजार करोड़ बिहार के लोगों को ऋण देना था, लेकिन बैंक ने बिहार के लोगों को 1 लाख 60 हजार करोड़ ही ऋण दिया. बाकी पैसा बैंकों ने पैसा यहां से उठाकर उन राज्यों में भेज दिया जहां उद्योग धंधे लग गए. लोगों को अगर यह पैसा मिल जाता तो वे लोग रोजगार लगाते, दुकान लगाते लेकिन आपको मिल नहीं रहा है.'' अब प्रशांत किशोर के इस बयान से बिहार की सियासत में हलचल मच सकती है. 'बिहार को 70 प्रतिशत की जगह 40 प्रतिशत मिल रहा पैसा' - रिजर्व बैंक इसे सीडी रेश्यो वहीं आपको बता दें कि 'रिजर्व बैंक इसे सीडी रेश्यो' (क्रेडिट डिपोजिट रेश्यो) के तहत ये प्रावधान है कि, ''जितना बैंक में पैसा जमा होता है, उसका 70 प्रतिशत पैसा समाज को ऋण के रूप में मिलना चाहिए. लेकिन बिहार में मिल कितना रहा है केवल 40 प्रतिशत.'' वहीं प्रशांत किशोर ने बताया कि, ''जब से लालू जी यहां के मुख्यमंत्री बने उस समय से गड़बड़झाला हो रहा है.'' बता दें कि आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि, ''1990 से लेकर पिछले साल तक बैंकों आपका-हमारा 25 प्रतिशत पैसा बिहार से उठाकर दूसरे राज्यों को दे दिया. अब आपके पास पूंजी है नहीं कहां से बिजनेस कीजिएगा. बच्चे को पढ़ाने का पैसा है नहीं तो कहां से क्या कीजिएगा.''

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read