अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

'90 के दशक का जिन्न निकलेगा', मुन्ना शुक्ला के बयान पर चिराग का पलटवार

'90 के दशक का जिन्न निकलेगा', मुन्ना शुक्ला के बयान पर चिराग का पलटवार बिहार में बढ़ती सियासी बयानबाजी के बीच हाजीपुर में राजद के कद्दावर नेता मुन्ना शुक्ला के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. बुधवार को लोकसभा 2024 के चुनाव प्रचार में मुन्ना शुक्ला ने लोगों को 90 के दशक के 'जिन्न' की याद दिला दी. बिहार

'90 के दशक का जिन्न निकलेगा', मुन्ना शुक्ला के बयान पर चिराग का पलटवार

Article Advertisement

'90 के दशक का जिन्न निकलेगा', मुन्ना शुक्ला के बयान पर चिराग का पलटवार बिहार में बढ़ती सियासी बयानबाजी के बीच हाजीपुर में राजद के कद्दावर नेता मुन्ना शुक्ला के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. बुधवार को लोकसभा 2024 के चुनाव प्रचार में मुन्ना शुक्ला ने लोगों को 90 के दशक के 'जिन्न' की याद दिला दी. बिहार में बढ़ती सियासी बयानबाजी के बीच हाजीपुर में राजद के कद्दावर नेता मुन्ना शुक्ला के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. बुधवार को लोकसभा 2024 के चुनाव प्रचार में मुन्ना शुक्ला ने लोगों को 90 के दशक के 'जिन्न' की याद दिला दी. बता दें कि मुन्ना शुक्ला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि, ''90 और 95 वाला जिन्न निकलेगा और बिहार से लालटेन लेकर दिल्ली पहुंचेंगे. महागठबंधन की सरकार बनाएंगे. इसके लिए आप सभी लोग तैयार रहिए. आपको पता होना चाहिए कि 90 और 95 की दशक में जो जिन्न निकलता था हो सकता है कि इस बार भी वह 'जिन्न' निकलेगा और महागठबंधन की सरकार बनेगी.'' वहीं, अब इस बयान को लेकर चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, ''यह अभियान मुन्ना शुक्ला पर ही भारी पड़ेगा.''   चुनावी सभा में मुन्ना शुक्ला ने दिया बड़ा बयान आपको बता दें कि मुन्ना शुक्ला बिहार की वैशाली लोकसभा सीट से राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं और जोरदार प्रचार कर रहे हैं. वहीं पिछले बुधवार को मुन्ना शुक्ला वैशाली लोकसभा के वैशाली कचहरी गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे और सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने 90 के दशक का जिन्न याद दिला दिया. बता दें कि मुन्ना शुक्ला के बयान के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है. मुन्ना शुक्ला के बयान पर चिराग पासवान का पलटवार वहीं आपको बता दें कि शुक्रवार की देर रात एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास, चिराग पासवान के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हाजीपुर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मुन्ना शुक्ला के बयान पर कहा कि मुन्ना शुक्ला का दिया गया बयान प्रचार पर भारी पड़ेगा और चुनाव में इसका पता चल जाएगा. बता दें कि मुन्ना शुक्ला राजद के टिकट पर वैशाली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. मुन्ना शुक्ला की छवि एक कद्दावर नेता की है और उनके खिलाफ एलजेपी आरके के टिकट पर वीणा देवी चुनाव लड़ रही हैं. वहीं वीणा देवी भी फिलहाल सांसद हैं और पिछले चुनाव में उन्होंने वैशाली सीट से जीत हासिल की थी.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read