अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

तेजस्वी ने फिर उठाया विपक्ष पर सवाल, पूछा- नौकरियां कब होगी?

तेजस्वी ने फिर उठाया विपक्ष पर सवाल, पूछा- नौकरियां कब होगी? लोकसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो चुकी है. बिहार में तीसरे चरण के चुनाव से पहले पक्ष-विपक्ष लगातार एक-दूसरे पर जुबानी हमला करते दिख रहे हैं. लोकसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो चुकी है. बिहार में तीसरे चरण के चुनाव से पहले पक्ष-विपक्ष

तेजस्वी ने फिर उठाया विपक्ष पर सवाल, पूछा- नौकरियां कब होगी?

Article Advertisement

तेजस्वी ने फिर उठाया विपक्ष पर सवाल, पूछा- नौकरियां कब होगी? लोकसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो चुकी है. बिहार में तीसरे चरण के चुनाव से पहले पक्ष-विपक्ष लगातार एक-दूसरे पर जुबानी हमला करते दिख रहे हैं. लोकसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो चुकी है. बिहार में तीसरे चरण के चुनाव से पहले पक्ष-विपक्ष लगातार एक-दूसरे पर जुबानी हमला करते दिख रहे हैं. इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नौकरी के मुद्दे पर एनडीए को घेरा है. चुनाव के शुरुआत से ही तेजस्वी यादव केंद्र सरकार व राज्य सरकार को नौकरी और रोजगार के मुद्दे पर घेरती नजर आ रही है. रविवार को भी तेजस्वी ने नौकरी के मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा. तेजस्वी ने फिर से कहा कि हमलोगों ने 17 महीने में राज्यभर में 5 लाख नौकरियां दी, लेकिन जो 3 लाख नौकरियां हम प्रक्रियाधन करके आए हैं, उसकी बहाली कब होगी?

Article Advertisement

सरकार को इसकी सिर्फ घोषणा करनी है. इतने दिनों में इस दिशा में कोई काम नहीं किया गया. तेजस्वी ने फिर उठाया 3 लाख नौकरी का मामला आगे बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने सदन में इस मुद्दे को कई बार उठाया. एक लाख के आसपास बहाली भी रद्द हो गई. मेरे निकालने के बाद पेपर लीक हुआ, उसकी भी बहाली जल्द से जल्द होनी चाहिए. 3 लाख नौकरी हम खुद फाइल पर प्रक्रियाधीन करके आए हैं, उसकी भी बहाली होनी चाहिए. इतने दिन हो चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया. बीजेपी का तेजस्वी पर पलटवार वहीं, भाजपा भी तेजस्वी पर हमलावर होती नजर आ रही है. बता दें कि तेजस्वी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि वे डिप्रेशन में हैं. जिस पर जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि देश में मजाक नहीं हो रहा और उनके पिता जी ने 15 साल तक बिहार में मजाक किया है. आगे उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र है और यह देश किसी परिवार का गुलाम नहीं है. तेजस्वी पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि वे खुद डिप्रेशन में है और उनका यह बयान बताता है कि वह निराश और हताश हैं.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read