अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Politics

गोपाल मंडल के बेटे पर प्राथमिकी दर्ज, पहले भी वीडियो हो चुका है वायरल

गोपाल मंडल के बेटे पर प्राथमिकी दर्ज, पहले भी वीडियो हो चुका है वायरल गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी अपने बेतूके बयान तो कभी अजीबोगरीब हरकत से गोपाल मंडल खबरों में आ ही जाते हैं. गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी अपने

गोपाल मंडल के बेटे पर प्राथमिकी दर्ज, पहले भी वीडियो हो चुका है वायरल

Article Advertisement

गोपाल मंडल के बेटे पर प्राथमिकी दर्ज, पहले भी वीडियो हो चुका है वायरल गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी अपने बेतूके बयान तो कभी अजीबोगरीब हरकत से गोपाल मंडल खबरों में आ ही जाते हैं. गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी अपने बेतूके बयान तो कभी अजीबोगरीब हरकत से गोपाल मंडल खबरों में आ ही जाते हैं. एक बार फिर से गोपाल मंडल खबरों में हैं, लेकिन इस बार वह खुद की वजह से नहीं बल्कि अपने बेटे आशीष मंडल की वजह से हैं. बता दें कि आशीष मंडल पर थानाध्यक्ष को धमकाने और सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने का आरोप लगा है. यह प्राथमिकी आशीष मंडल पर कदवा सहायक थानाध्यक्ष मु नसीब अंसारी के बयान पर दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार की रात करीब 9 बजे आशीष मंडल ने उन्हें कॉल कर थाना आने को कहा. जिसके बाद गश्ती से लौटकर करीब 9.30 बजे थानाध्यक्ष थाना पहुंचे. गोपाल मंडल के बेटे पर प्राथमिकी दर्ज उधर, आशीष मंडल अपने 20-25 समर्थकों के साथ प्रशासन विरोधी नारा लगा रहे थे और थाना का घेराव कर रहे थे. पहले तो आशीष को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं माने. बता दें कि 21 अप्रैल को आपसी विवाद की वजह से कदवा थाने में एक केस दर्ज किया गया था. जिसको लेकर थाने में आशीष मेल मिलाप का दवाब बना रहे थे. वहीं, इसे लेकर थानाध्यक्ष ने उन्हें कहा कि यहां सिर्फ केस दर्ज होता है. मेल मिलाप का काम कोर्ट में होता है. थानाध्यक्ष ने दर्ज किया मामला बावजूद इसके आशीष मंडल और उनके समर्थकों ने एक नहीं सुना और थाने में प्रदर्शन जारी रखा. कानून का उल्लंघन करने को लेकर थानाध्यक्ष ने अपने बयान के आधार पर आशीष मंडल समेत उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया है. 9 लोगों को नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. यह मामला सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने, रंगदारी मांगने व धमकाने और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने को लेकर दर्ज किया गया है. पहले भी वीडियो हो चुका है वायरल बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल के बेटे खबरों में है. इससे पहले भी आशीष मंडल के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. एक बार तो आशीष मंडल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहे थे कि वे किसी से नहीं डरते क्योंकि वह विधायक के बेटे हैं.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read